{"_id":"2a961315bfa8060d96af7d09ddd1874a","slug":"veenapani-celebrated-worship-vasantotsav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीणापाणि की पूजा कर मनाया वसंतोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीणापाणि की पूजा कर मनाया वसंतोत्सव
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 24 Jan 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार को वसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों
विज्ञापन
ने मंदिरों में जाकर मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया। इस दौरान मां सरस्वती
महामृत्युंजय समाज सेवा समिति की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन
किया गया। शहर में लोगों ने जमकर पतंगबाजी का लुत्फ भी उठाया।
शनिवार को वसंत पंचमी होने से लोग भोर को ही जाग गए। स्नान आदि करने के बाद लोगों ने मां सरस्वती का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। घरों में आए वसंत की पूजा की। इसके बाद मठिया देवी स्थित मां सरस्वती के मंदिर में पहुंचकर प्रसाद चढ़ाया।
मां सरस्वती से ज्ञान देने की प्रार्थना की। उधर, मोहल्ला तलैया फजल इमाम स्थित डीपीवीपी विद्यालय परिसर में स्थित मां सरस्वती मंदिर में पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान काव्य गोष्ठी हुई। काव्य गोष्ठी में डा. विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि वसंत पंचमी पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती का जन्मदिन मनाया जाता है। जिस मनुष्य पर मां सरस्वती की कृपा हो जाए उसका जीवन सफल हो जाता है। इस अवसर पर भारत सिंह और डा. वीडी शर्मा आदि मौजूद रहे।
वो काटा, वो मारा की मची रही धूम
पर्व पर लोगों ने पतंगबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। शनिवार भोर को ही लोगों ने छतों पर म्यूजिक सिस्टम और डीजे साउंड आदि लगा लिए थे। भोर को ही लोगों ने तेज आवाज के साथ इन पर फिल्मी गाने बजाने शुरू कर दिए। हालांकि सुबह भीषण कोहरा पड़ने के चलते पतंगबाजों को निराशा जरूर हुई
लेकिन उनका उत्साह कम नहीं दिखाई दिया। भीषण कोहरा में लोगों ने पतंग उड़ाना शुरू कर दिया। दोपहर करीब 12.30 बजे मौसम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद विभिन्न मोहल्लों में छतों पर मौजूद युवा पूरे दिन युवाओं की टोलियां वो मारा, वो काटा, दिवाला है, वो भी काटी आदि की आवाजें गूंजती रहीं।
शाम को मनी दीवाली
त्योहार पर पतंगबाजी का लुत्फ उठाने के बाद शाम को लोगोें ने छतों पर जमकर आतिशबाजी छुड़ाई। शहर में चारों तरफ आतिशबाजी की गूंज से दीवाली सा नजारा लगने लगा।
पतंगसाजों की दुकान पर लगी रही भीड़
शुक्रवार शाम को जहां लोगों ने जमकर पतंगों, सद्दल और मांझा आदि की खरीददारी की। वहीं शनिवार तड़के भी पतंगसाजों की दुकानों पर जमकर भीड़ उमड़ी। हालांकि सुबह मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते लोग निराश जरूर हुए लेकिन दोपहर में मौसम खुलते ही लोगों ने राहत की सांस ली।
हिंजामं ने बांटीं पतंगें
हिंदू जागरण मंच ने त्रिपोलिया चौक पर पतंगें वितरित कर लोगों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्र, किशन शर्मा, राहुल भाटिया, राजदीप गुप्ता, रामऔतार, अश्वनी सक्सेना, अंबर गंगवार, सुमित गुप्ता, कन्हैया सैनी और अमित यादव आदि मौजूद रहे।