फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Various organizations have protested against Valentine's Day

विभिन्न संगठनों ने किया वेलेंटाइन डे का कड़ा विरोध

Sat, 14 Feb 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 14 Feb 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Various organizations have protested against Valentine's Day

वेलेंटाइन डे का विभिन्न संगठनों ने पुरजोर विरोध किया। रेस्टोरेंट, मंदिर और सिनेमाघर में छापेमारी कर संगठन के लोगों ने प्रेमी जोड़ों को पकड़ा। कहीं पर प्रेमी को उसकी प्रेमिका से राखी बंधवाई तो कहीं पर प्रेमी से लड़की के पैर छुआए गए।

विज्ञापन


इसके बाद भी प्रेमी युगलों ने फूलाें की खरीददारी की। मोबाइल व सोशल मीडिया के जरिए भी इजहार ए मोहब्बत किया गया। इस बीच पकड़े गए जोड़ों को बचाने में पुलिस के पसीने छूटते रहे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने शनिवार को गुरगांव देवी मंदिर, अमर रेस्टोरेंट, इंपीरियल, पांडेश्वरनाथ मंदिर, टाउनहाल पार्क और खतराना स्थित एक रेस्टोरेंट में छापेमारी की। गुरगांव देवी मंदिर में दो जोड़े मिले। छापेमारी की जानकारी पर मऊदरवाजा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों जोड़ों को छुड़वा दिया। पांडेश्वरनाथ मंदिर में एक जोड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े जाने पर उन्होंने कहा कि वह लोग आपस में भाई-बहन है। इस पर जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम ने लड़के से लड़की के पैर छुआए। संगठन के राजेश मिश्रा ने बताया कि खतराना स्थित रेस्टोरेंट में करीब 13-14 साल का एक लड़का व लड़की मिली। माफी मांगने पर इन लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

दोपहर करीब 12.30 बजे बाइकों से पहुंचे अभाहिंम के पदाधिकारियों ने रेलवे रोड स्थित सिल्वर साइन में छापेमारी की। यहां टीम ने चार-पांच जोड़ों को पकड़ा। जानकारी मिलने पर रेलवे रोड चौकी इंचार्ज इंद्रपाल यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने समझा-बुझाकर जोड़ों को छुड़वा दिया।

राजेश मिश्रा ने बताया कि पंडित उमाशंकर उनके साथ रहे। इस दौरान सुभाष बाथम, सुमित गुप्ता, दीपक शर्मा, कल्लू, विपिन कुमार, नानु वाजपेयी, बंटू गुप्ता, मानू वर्मा, प्रिंस और अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।

उधर, हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर वेलेंटाइन डे का विरोध किया। पदाधिकारियों ने पांडेश्वरनाथ मंदिर, गुरगांव देवी मंदिर, टाउनहाल पार्क, पटेल पार्क, सूर्या रेस्टोरेंट, रॉयल अक्षय, ग्रीन वेली, अमर रेस्टोरेंट और गंगा बेकरी में छापेमारी की।

इस दौरान हिंजामं ने छह जोड़ों को पकड़ा और राखी बंधवाई। इसके बाद इनके अभिभावकों को बुलवाकर हिदायत देते हुए उनके सुपुर्द कर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्र, राहुल भाटिया, किशन शर्मा, प्रतीक साध, जसू सक्सेना, ऋषभ, दिनेश मिश्र, दीपू, आलोक शुक्ला, संतोष पांडेय, अजीत मिश्रा, विश्वनाथ सिंह, सुनील बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अमर रेस्टोरेंट, सीमा बेकरी, पांडेश्वरनाथ मंदिर, रॉयल रेस्टोरेंट, इंपीरियल रेस्टोरेंट, सूर्या रेस्टोरेंट, एवर ग्रीन, मांझी रेस्टोरेंट, बजरंग ढाबा आदि पर छापेमारी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला संयोजक अभिषेक बाथम ने कहा कि इस दौरान करीब तीन-चार जोड़ों को पकड़ा गया।


माफी मांगने पर उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। इस अवसर पर रानू दीक्षित, मनोज राजपूत, प्रबल कुमार, ईशपाल सिंह, सौरभ सिंह, रजत कटियार, गौरव मिश्र, गौरव कुमार, प्रदीप यादव, संजय यादव, प्रफुल्ल शुक्ल, रंजीत यादव, सोनू, राममोहन मिश्रा, भरत सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed