{"_id":"644ac79a787624f36a0f4014","slug":"van-going-to-school-fell-into-ravine-five-children-injured-farrukhabad-news-c-12-1-203361-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: स्कूल जा रही वैन खड्ड में गिरी, पांच बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: स्कूल जा रही वैन खड्ड में गिरी, पांच बच्चे घायल
Fri, 28 Apr 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बच्चों को स्कूल लेकर जा रही वैन अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। वैन गिरने से पांच बच्चे चुटहिल हो गए। सभी को उपचार के लिए मोहम्मदाबाद सीएचसी ले जाया गया। गनीमत रही की वैन पलटी नहीं। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
गुरुवार सुबह थाना मेरापुर के गांव पुनपालपुर स्थित ज्ञानदा एकाडमी की टाटा मैजिक गाड़ी बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जब गाड़ी दहलिया चौराहा से देवसनी मोड़ पर मुड़ रही थी, उसी समय बेकाबू होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार कुछ ज्यादा होने के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिससे यह हादसा हो गया।
वाहन एक तरफ गिरते ही चीख-पुकार मच गई। चालक सहित पांच बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों में कक्षा 4 के रीतेश, अनन्या, कक्षा 3 की काव्या, कक्षा 2 की अदीबा और अक्शा शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मोहम्मदाबाद भेजा गया। जानकारी मिलने पर बच्चों के अभिभावक भी अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वाहन को खड्ड से बाहर निकलवाया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।