फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vaccination progress poor, clarification sought from CHC in-charge

Farrukhabad News: टीकाकरण की प्रगति खराब, सीएचसी प्रभारियों से स्पष्टीकरण तलब

Tue, 12 Dec 2023 11:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:48 AM IST
विज्ञापन
Vaccination progress poor, clarification sought from CHC in-charge
फर्रुखाबाद। जनपद में टीकाकरण की प्रगति बेहद खराब होने से सीएमओ ने सीएचसी प्रभारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने इस संबंध में पत्र जारी कर निंदा प्रविष्टि देने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन



जनपद में नियमित टीकाकरण की प्रगति खराब होने पर सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने नाराजगी जताई। उन्होंने सिविल अस्पताल लिंजीगंज अधीक्षक सहित सीएचसी राजेपुर, बरौन, नवाबगंज, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, कायमगंज व शमसाबाद प्रभारियों को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया। कहा कि शासन से हुई समीक्षा में टीकाकरण की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई।
विज्ञापन

डिप्थीरिया एवं मिजिल्स रुबेला के केस जिले में लगातार मिल रहे हैं। ई-कवच पर कार्यक्रम की प्रगति खराब है। सीएमओ ने सभी सीएचसी प्रभारियों को एएनएम, संगिनी, आशा, सुपरवाइजर से स्पष्टीकरण लेते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है। सुधार न होने पर परिनिंदा व शिथिलता की कार्रवाई सेवा पुस्तिका पर अंकित कर वरिष्ठ अधिकारियों को संस्तुति कर दी जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में सीएमओ आरबीएसके टीम के भ्रमण न करने पर सीएचसी प्रभारियों से जवाब मांग चुके हैं। जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति भी बेहद खराब चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच आशाओं पर कार्रवाई की तलवार
फर्रुखाबाद। एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने बताया कि आयुष्मान कार्ड न बनाने वाली ब्लाक कमालगंज की पांच आशाएं चिह्नित की गई हैं। उन्होंने बताया कि गांव खुदागंज की मीरा, सिरौंज की उर्मिला, इमलिया हार की मीरा, गुलरिया की कुसमा व मूसाखिरिया की कुसुम को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed