फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Use of houses and government land without allotment

Farrukhabad News: बिना आवंटन आवासों व सरकारी जमीन का हो रहा उपयोग

Wed, 12 Jul 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Use of houses and government land without allotment
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद के पास बेहिसाब जमीन का हिसाब तक नहीं है। सेवानिवृत्त कर्मी के परिजन बिना आवंटन के नपा के आवासों और जमीन का उपयोग कर रहे हैं। कई कर्मियों ने पक्के कमरे भी बनवा लिए। यही नहीं पटल के लोगों से मिलकर भू-उपयोग की रसीद कटवा ली।
विज्ञापन

नगर पालिका दफ्तर के सामने पालिका के पास बड़ा भूभाग है। इसमें दक्षिण दिशा में काफी संख्या में कर्मचारियों के लिए आवास भी बने हैं। कई-कई सालों से रह रहे कर्मियों ने आवासों के पास खाली पड़ी जमीन पर पक्की दीवारें बनाकर टिनशेड डाल लिए। यही नहीं बिना अनुमति के कई कमरे भी बनाए गए हैं। पालिका के बिजली विभाग में तैनात रहे एक कर्मचारी तो कई सालों से चक्की भी चलाते रहे। अभी भी टिनशेड आदि पड़ा है। एक पंप ऑपरेटर के सेवानिवृत्त के बाद भी उसके बेटे ने जमीन को खाली नहीं किया है। इसी तरह एक बेलदार की सेवानिवृत्ति के बाद मौत हो गई। एक पुत्र पालिका में नौकरी पा गया। वह सरकारी आवास में रह रहा है, जबकि दूसरे बेटे ने वहीं मकान बना लिया है। पानी की टंकी में भी बने आवासों में एक कर्मचारी बिना आवंटन के ही रह रहा है। उसमें नौकरी के साथ कारोबार भी किया जा रहा है। इससे सरकारी भूमि का दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन


नगर पालिका में संपत्ति लिपिक धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि टाउन हाल, फतेहगढ़ पानी की टंकी के पास, आवास विकास टंकी, रखा टंकी आदि में सरकारी आवास बने हैं। उनके पास पालिका में आवासों की संख्या की कोई जानकारी नहीं है। यह जानकारी सर्वेयर के पास हो सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि जो संपत्ति लिपिक है, उसके पास ही पालिका की संपत्ति की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि आवास आवंटन व भूमि पर कब्जे के संबंध में वह जांच कराएंगे। अवैध कब्जेदारों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed