{"_id":"609972db8ebc3edcb67fb77b","slug":"uproar-over-vaccination-at-the-yoga-wellness-center-farrukhabad-news-knp6277291150","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग वेलनेस सेंटर पर वैक्सीन खत्म होने पर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग वेलनेस सेंटर पर वैक्सीन खत्म होने पर हुआ हंगामा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ सीएचसी परिसर स्थित योग वेलनेस सेंटर पर कोरोना का वैक्सीन खत्म होने पर टीका लगवाने आए लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हो गई। पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया। दोबारा वैक्सीन आने पर टीकाकरण सुचारु हो सका।
कोरोना महामारी में खुद को सुरक्षित करने के लिए लोग टीकाकरण करा रहे हैं। फतेहगढ़ सीएचसी में एल-2 अस्पताल चलने से परिसर स्थित योग वेलनेस सेंटर में टीकाकरण किया जा रहा है। सोमवार को टीकाकरण के लिए सेंटर पर भीड़ उमड़ी। टीका लगाने के लिए 150 डोज मिले थे। दोपहर 12 बजे तक 120 कार्ड बन चुके थे। भीड़ अधिक होने से पर्चा बनाना बंद कर दिया गया।
स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि इतने टीका लग जाएं, फिर नए कार्ड बनेंगे। कुछ ही देर में शेष बचे तीस टीके भी लग गए। वहीं दूसरे डोज का टीका लगवाने आए लोग हाथ में अपना कार्ड पकड़े खड़े रह गए। उन्होंने कहा कि जब वैक्सीन नहीं तो तारीख क्यों दे दी गई और हंगामा शुरू हो गया। मामले की शिकायत सीएमओ डॉ.वंदना सिंह से की गई।
विज्ञापन
इस बीच भीड़ लगने और सोशल डिस्टेंसिंग फेल होने की जानकारी पर फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को हटाया और लोगों को समझाकर शांत किया। कुछ देर बाद लिंजीगंज अस्पताल से 50 डोज वैक्सीन भेजी गई। इसके बाद बचे हुए लोगों का टीकाकरण किया गया। डॉ.बृजेश मिश्र ने बताया कि टीकाकरण में भीड़ उमड़ने और स्टाफ के तीन कर्मचारियों के न आने से अव्यवस्था हुई। लोगों को टीकाकरण में सहयोग करना चाहिए।