{"_id":"635199405f5e99702f38f214","slug":"uproar-in-nursing-home-over-death-of-old-man-farrukhabad-news-knp72436782","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वृद्ध की मौत पर परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा कर दिया। परिजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर गढ़िया निवासी रामदास कुशवाह (62) के गुरुवार सुबह पेट में दर्द हो रहा था।
परिजनों ने कस्बा के क्लीनिक में रामदास को दिखाया। वहां मौजूद डॉक्टर ने रामदास को भोलेपुर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
इस दौरान नर्सिंग होम में डॉक्टर नहीं थे। परिजन कर्मचारियों से डॉक्टर को बुलाकर इलाज के लिए कहते रहे। कर्मचारियों ने परिजनों को बताया कि उपचार कर दिया है।
शीघ्र ही रामदास को आराम मिल जाएगा। शाम चार बजे रामदास की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।
सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाल सचिन कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर नर्सिंग होम संचालक से पूरे मामले की जानकारी की।
लगभग एक घंटे बाद नर्सिंग होम संचालक ने वृद्ध के इलाज में जमा किए गए रुपये वापस कर समझौता कर लिया।