{"_id":"616db2ff82c3d76c65498f13","slug":"uproar-in-nursing-home-for-not-showing-treatment-papers-farrukhabad-news-knp658958730","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के कागजात न दिखाने पर निर्संग होम में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के कागजात न दिखाने पर निर्संग होम में हंगामा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बुखार के मरीज की मौत के बाद इलाज के कागजात न दिखाने पर तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों ने विवाद हो गया। तीमारदारों ने हंगामा भी किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर निवासी बतासो (40) को बुखार आ रहा था। परिजनों ने उन्हें तीन दिन पूर्व आवास विकास कालोनी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने जांच के बाद प्लेटलेट्स कम बताए। सोमवार को महिला की मौत हो गई।
देवर मानसिंह ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने सुबह गलत इंजेक्शन लगा दिया, इससे मौत हो गई। इलाज संबंधी फाइल भी गायब कर दी गई है। इलाज के कागज नहीं दिए जा रहे हैं। इस बात पर परिजनों और अस्पताल कर्मियों में विवाद हो गया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कर दिया। कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।