फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uproar in front of the team that reached to remove Chakrod

Farrukhabad News: बुल्डोजर के सामने बैठी महिला, अतिक्रमण हटा

Wed, 28 Dec 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Uproar in front of the team that reached to remove Chakrod
खानपुर में जेसीबी के आगे बैठी महिला को उठाती पुलिस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। छह साल पूर्व खरीदे प्लाट पर चकरोड निकालने पहुंचे अतिरिक्त एसडीएम का लोगों ने विरोध किया। चहारदीवारी ढहाने पहुंचे बुलडोजर के सामने महिला बैठ गई। पहुंचे सपा और बसपा के नेताओं ने नारेबाजी कर विरोध किया। पुलिस की सख्ती देख वह खिसक गए। बुलडोजर ने चहारदीवारी तोड़कर चकमार्ग खुलवा दिया।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव चांदपुर निवासी नानकचंद्र ने मालती देवी के नाम नरकसा निवासी माधुरी कटियार से गांव में ही सड़क किनारे 2016 में प्लाट खरीदा था। पड़ोस के ही कुछ लोगों ने प्लाट के स्थान पर चकरोड होने की शिकायत की। कई बार पैमाइश के बाद चिह्नांकन कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को अतिरिक्त एसडीएम यदुवंश कुमार, नायब तहसीलदार सदर अनवार हुसैन व सनी कनौजिया राजस्व टीम के साथ बुलडोजर लेकर पहुंच गए। सूचना मिलने पर खरीददार नानकचंद्र की पत्नी मालती देवी और भाई सुशील कुमार सजग पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह अन्याय है। उन्होंने नक्शा पास करवाने के बाद ही चहारदीवारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बुल्डोजर चलाने के निर्देश दिए तो मालती और सुशील उसके आगे बैठ गईं। करीब आधा घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने महिला को हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान बसपा नेता विजय कटियार, सपा नेता महेंद्र कटियार कुछ लोगों के साथ पहुंचे। उन्होंने मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद बुलडोजर चलाने का विरोध किया।

एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। कोतवाल विनोद शुक्ला ने जब सख्ती दिखाई तो नेता मौके से खिसक गए। महिला पुलिस ने मालती देवी को हटा दिया। बुलडोजर से चहारदीवारी ढहाकर नाली खोद दी गई। सुशील कुमार ने कहा कि प्रशासन जबरिया अन्याय कर रहा है। वह लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed