फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uproar at police line gate, angry family members blocked it

Farrukhabad News: पुलिस लाइन गेट पर हंगामा, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

Thu, 15 Aug 2024 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Uproar at police line gate, angry family members blocked it
फर्रुखाबाद। मक्का की फसल काटने गए दो भाइयों की हत्या के मुकदमे में कार्रवाई न होने से गुस्साए तमाम लोगों ने पुलिस लाइन गेट पर हंगामा किया। लाइन का गेट बंद करने पर उन्होंने रोड पर जाम लगा दिया। जहानगंज एसओ और सीओ मोहम्मदाबाद के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सीओ सिटी से नोकझोंक हुई। पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से वार्ता की। 10 दिन की मोहलत पर बाहर निकले। इसी दौरान बाहर निकले सांसद और भोजपुर विधायक के वाहनों को रोक लिया। आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाने दिया।
विज्ञापन

जहानगंज थाने के गांव बंथलशाहपुर निवासी छविनाथ के पुत्र गुलाब सिंह व अजीत सिंह का शव खेत के पास कुएं में पड़े मिले थे। पिता ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, मगर पुलिस ने इस मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं की। लोधी जागृत मंच के जिलाध्यक्ष मनोज राजपूत, तोताराम, शिव देव, दीपेंद्र, राहुल आदि ने परिजनों से मुलाकात की। परेशान परिजनों को न्याय दिलाने की मंशा से बुधवार सुबह मंच के पदाधिकारी, परिजन और गांव के तमाम लोग पुलिस लाइन में एसपी से मिलने पहुंचे। पुलिस ने मुख्य गेट बंद करके भीड़ को बाहर ही रोक दिया। इस पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद आदि से लोगों की नोकझोंक हुई। जब उन्हें अंदर नहीं जाने दिया, तो भीड़ ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जिला जेल चौराहा और बीएसए दफ्तर से वाहनों को दूसरे मार्ग से भेजने शुरू कर दिया। इसी दौरान सांसद मुकेश राजपूत और भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह एसपी के पास पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद एसपी ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को अपने पास बुलाया। एसपी ने 10 दिन का समय मांगा। कहा कि वह मामले को अपने स्तर से देखेंंगे। इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई करेंगे। इसी दौरान सांसद और विधायक का काफिला बाहर निकला, तो भीड़ ने वाहनों को रोक लिया। सांसद ने भीड़ को समझाया कि उनकी एसपी से करीब एक घंटे वार्ता हुई है। वह इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। इसके बाद परिजन शांत हुए। फिर भी चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में न्याय नहीं मिला, तो जिले भर के लोधी समाज के लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सड़क पर दहाड़े मारकर रोईं महिलाएं
भीड़ के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं। जवान मौतों के बाद से दुखित महिलाएं बीच सड़क पर दहाड़े मारकर रोती रहीं। उनकी एक ही गुहार थी कि हत्या के के मामले में न्याय दिया जाए। इस दौरान महिला पुलिस कर्मी भी मुस्तैद रहीं।

-------
पूर्व ब्लाॅक प्रमुख समेत दो स्थानों पर पुलिस की दबिश
जहानगंज थाना पुलिस ने एसओजी के साथ मंगलवार रात हत्या की साजिश में शामिल होने की आशंका को देखते हुए एक पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के आवास पर दबिश दी। वहां वह नहीं मिले, तो परिवार के दो किशोरों को हिरासत में ले लिया गया। इसके अलावा पुलिस ने बंथल शाहपुर में भी एक घर में दबिश दी, मगर फिलहाल कोई विशेष सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed