फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Upload the works done in the villages on the portal

Farrukhabad News: गांवों में होने वाले कार्यों को पोर्टल पर करें अपलोड

Thu, 27 Apr 2023 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 27 Apr 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Upload the works done in the villages on the portal
फर्रुखाबाद। जिले भर की ग्राम पंचायतों में होने वाले नौ बिंदुओं पर कार्यों के क्रियान्वयन पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बैठक की। उन्होंने संबंधित अफसरों को निर्देश दिए कि वह ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना 30 अप्रैल तक ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड कर दें।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत जिला क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि सरकार ने गांवों में नौ बिंदुओं पर योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। इनमें गरीबी मुक्त और आजीविका उन्नत गांव, स्वस्थ गांव, बाल हितैशी गांव, पर्याप्त जल युक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से न्याय संगत एवं सुरक्षित, सुशासन, महिला हितैषी गांव शामिल है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 30 अप्रैल तक हर हाल में कार्ययोजना पोर्टल पर अपलोड हो जानी चाहिए। जिला पंचायत अधिकारी ने प्रत्येक थीम के बारे में जानकारी दी। कहा कि 50 फीसदी गतिविधियां हर हाल में कार्ययोजना में शामिल की जानी हैं। उन्होंने सभी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इसमें संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed