फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Upload students' applications till 20: DIOS

विद्यार्थियों के आवेदन 20 तक करें अपलोड: डीआईओएस

Sat, 03 Aug 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Upload students' applications till 20: DIOS
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) वर्ष 2025 की परीक्षा के लिए 20 अगस्त तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के आवेदन ऑनलाइन करने के परिषद के आदेश हैं। अभी भी जिले के अधिकतर कॉलेजों ने आवेदन ऑनलाइन नहीं कराए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि 20 अगस्त तक विद्यार्थियों का परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन कर दें।
विज्ञापन

विद्यालयों से संबंधित माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले समस्त विद्यार्थियों का परीक्षा आवेदन पत्र परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करवाएं। ऑनलाइन अपलोड की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। प्रधानाचार्य सभी संस्थागत परीक्षार्थियों की सूची दो प्रतियों में, जिसमें अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, मां का नाम, कक्षा नौ व 11 की रजिस्ट्रेशन संख्या, जन्मतिथि, परीक्षार्थी का आधारकार्ड नंबर, पता व अन्य जानकारियां तैयार करेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वह लोग हाईस्कूल व इंटरमीडिएट छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र 20 अगस्त तक ऑनलाइन अपलोड कर दें। गौरतलब है कि जनपद में 271 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed