फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Up to 70 million jobs if government Rajnath

सरकार बनी तो 70 लाख को रोजगार ः राजनाथ

Thu, 16 Feb 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Thu, 16 Feb 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Up to 70 million jobs if government Rajnath
जनसभा में बोलते गृहमंत्री राजनाथ सिंह व मौजूद प्रत्याशी सुशील शाक्य। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को ब्लाक मैदान पर भाजपा प्रत्याशी सुशील शाक्य के समर्थन में चुनावी जनसभा में कहा कि बसपा, सपा सरकारों ने यूपी में कीचड़ ही कीचड़ फैला दिया है। इस कीचड़ में अब कमल खिलेगा।

बीजेपी सरकार बनने पर छोटे, लघु, सीमांत किसानों के फसली ऋण माफ होंगे। पांच साल में 70 लाख नौजवानों को हुनरमंद बनाकर रोजगार का अवसर देंगे। 20 हजार करोड़ रुपये का कैपिटल फंड बनाकर 10 से 15 लाख युवाओं को कारोबार करने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण देंगे।
विज्ञापन


सभी गांवों को पक्की सड़क से जोड़ेंगे। आय, जाति, मूलनिवास प्रमाणपत्र युवा खुद प्रमाणित कर सकेंगे।  
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ने वायदों की बौछार करते हुए कहा कि ऐसी नीति बनाएंगे जिससे गन्ना किसानों को तत्काल चेक व 14 दिन बाद बैंक से भुगतान मिले। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सभी किसानों का गेहूं व धान खरीदेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने साइकिल पंचर कर दी है। अखिलेश काम नहीं, केवल बातें कर रहे हैं। कहा कि अखिलेश कह रहे हैं कि विकास हुआ है लेकिन लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। नहरों में पानी नहीं आ रहा है। सड़कें कच्ची व खराब हैं।


नोटबंदी से थोड़े दिन की मुश्किलें हुई हैं, लेकिन नक्सलियों व आतंकवादियों के पास मौजूद नकली करेंसी बेकार हो गई। कांग्रेस-सपा गठबंधन पर भी राहुल गांधी पर कटाक्ष किए। गृहमंत्री ने कहा कि 14 साल से भी ज्यादा वनवास हो चुका। अब बीजेपी को सत्ता मिलनी चाहिए।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed