फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   up news,fatehpur news,vyapari,fatehpur

Farrukhabad News: व्यापार मंडल की बैठक में 101 सदस्यीय नगर कार्यकारिणी घोषित

Sun, 27 Nov 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
up news,fatehpur news,vyapari,fatehpur
कायमगंज। कस्बे के न्यू सीपी गेस्टहाउस में हुई उद्योग व्यापार मंडल (लोकेश गुट) की बैठक में रविवार को 101 सदस्यीय नगर कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। सभी पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

प्रांतीय संगठन मंत्री पवन गुप्ता ने कहा कि एक समय में एक ही संगठन था, उसी की यह सब कढ़ियां हैं। संगठन को मजबूत करने के साथ इसका उद्देश्य हर व्यापारी के हित की रक्षा करना है। इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। नए व्यापार मंडल (लोकेश गुट) में नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता व महामंत्री अमित सेठ, कोषाध्यक्ष सतीश अग्रवाल की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले ही घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष ने संजय अग्रवाल मुन्ना व वसीम अंसारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शंभूशरण अग्रवाल समेत 22 उपाध्यक्ष, संयुक्त महामंत्री संजीव अग्रवाल, संसदीय महामंत्री आसिफ मंसूरी की घोषणा की। उन्होंने मुकेश दुबे सहित 22 मंत्री, नवनीत मोहन सक्सेना सहित 20 संगठन मंत्री बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक राज अरोड़ा को ऑडिटर, अभिषेक गुप्ता को मीडिया प्रभारी, सत्यप्रकाश को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी। कार्यकारिणी में 21 सदस्यों की भी घोषणा की गई। सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

युवा जिलाध्यक्ष अतुल गुप्ता ने विशाल गुप्ता को युवा नगर अध्यक्ष, विशेष गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूजक रस्तोगी को युवा महामंत्री, सौरभ गुप्ता व मोहित जैन उपाध्यक्ष बनाया। इस दौरान संरक्षक डॉ.विकास शर्मा, मंशाराम गुप्ता, जितेंद्र रस्तोगी, कमलेश भारद्वाज, आलोक कौशल, प्रेमकमल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed