{"_id":"63d4198ebe2ad9360f31c9bf","slug":"up-news-farrukhabad-news-farrukhabad-farrukhabad-news-knp7408087135-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बंदियों को स्व्च्छ व पौष्टिक भोजन देने का जज्बस लाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बंदियों को स्व्च्छ व पौष्टिक भोजन देने का जज्बस लाया रंग
विज्ञापन
जिला जेल अधीक्षक को प्रमाण पत्र देते एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
आसपास के लिए...
बंदियों को स्वच्छ व पौष्टिक भोजन देने का जज्बा लाया रंग
- जेल अधीक्षक का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में हुआ दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। बंदियों को अच्छा भोजन देने का जज्बा रखने वाले जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने आते ही भोजन व्यवस्था दुरुस्त की। उनका यह प्रयास रंग लगाया। 10 महीने के परिश्रम के बाद उनकी मेहनत रंग लाई। जेल के भोजन की गुणवत्ता को जहां फाइव स्टार रेटिंग मिली है। वहीं, जेल अधीक्षक का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया।
जिला जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद 17 नवंबर 2021 को जनपद मऊ की जिला जेल से स्थानांतरित होकर आए थे। इससे पहले जेल में बंदी उपद्रव कर चुके थे। जेल में बवाल होने का एक कारण भोजन की खराब गुणवत्ता भी बताया गया था। इसको मन में रखते हुए जेल अधीक्षक ने 2 मार्च 2022 को पहली बार एफएसएसआई से लाइसेंस लिया।
लाइसेंस लेने के ऑल ईट राइट के तहत आवेदन किया। 11 मार्च को ईट राइट कैंपस के लिए ऑडिट हुआ। 21 मार्च को मेडिकल ऑडिट के तहत जेल की पाकशाला में कार्य करने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 27 अप्रैल को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए नमूने लिए गए। 19 मई को पानी की टेस्टिंग हुई। 26 जुलाई को पाकशाला के कर्मियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
पांच बार निरीक्षण में सब कुछ सही पाए जाने के बाद इंदौर से आई स्पेशल टीम ने भोजन बनाने के तरीके से लेकर गुणवत्ता तक की जांच की। रिपोर्ट आने के बाद 18 अगस्त 2022 को प्रदेश में पहली बार किसी जेल के भोजन को फाइव स्टार रेटिंग दी गई।
जिला जेल को फाइव स्टार रेटिंग मिलने के बाद तीन अक्तूबर 2022 को आईएसओ 22000: 2018 फूड सेफ्टी मैनेजमेंट का प्रमाणपत्र दिया गया। जिला जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए मशीनें थीं। इनसे रोटी बनाने का कार्य शुरू किया गया। एक अलग भट्टी पर भी रोटी बनाने का कार्य शुरू कराया गया। दाल-सब्जी में पौष्टिकता बनाए रखने के लिए पाकशाला के कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण काम आया। जेल के भोजन को फाइव स्टार रेटिंग मिलने के बाद इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड के लिए आवेदन किया गया। आंतरिक जांचों के बाद 25 दिसंबर को जेल का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो गया। जेल अधीक्षक बताते हैं कि आदमी की पहली जरूरत भोजन है। वह जहां जिस जेल में भी रहे वहां के भोजन की गुणवत्ता सुुधारने का कार्य किया।
सीडीओ का हुआ तबादला
फर्रुखाबाद। मुख्य विकास अधिकारी एम. अरून्मोली का तबादला गोंडा जनपद के लिए हो गया है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शासन स्तर से तबादला किया गया है। सीडीओ ने जिले में मार्च 2021 में चार्ज लिया था। (संवाद)