फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   up news,farrukhabad news,farrukhabad

Farrukhabad News: कार्रवाई में ढिलाई पर दरोगा व दीवान निलंबित

Wed, 04 Jan 2023 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
up news,farrukhabad news,farrukhabad
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव रानीपुर गौर निवासी युवती से पांच दिन पहले हुई मारपीट में ढिलाई बरतने में एसपी अशोक कुमार मीणा ने दरोगा व दीवान को निलंबित कर दिया। दरोगा व दीवान पर कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

गांव रानीपुर गौर निवासी अवधेश व उनके पड़ोसी चंदन के बीच पुरानी रंजिश है। 28 दिसंबर को चंदन ने अवधेश की पुत्री सिमरन को घर बुलाया और उसे गालियां दीं। विरोध करने पर उसे बेल्टों से पीटा। इस मामले में अवधेश ने कोतवाली में दीवान कृष्ण बिहारी पांडेय को तहरीर दी थी। दीवान ने मुकदमा दर्ज न कर तहरीर क्षेत्रीय दरोगा राजकुमार को दे दी। राजकुमार ने भी जांच-पड़ताल में लापरवाही बरतते हुए मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने पर एसपी अशोक कुमार मीणा ने दरोगा राजकुमार व दीवान कृष्ण बिहारी पांडेय को निलंबित कर दिया। इसके बाद अवधेश की तहरीर पर सोमवार को चंदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि लापरवाही बरतने पर दरोगा व दीवान पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed