फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   UP: Former MP Dhananjay Singh who will live in Fatehgarh Central Jail, is accused in the Ajit Singh murder case

यूपी: फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में रहेंगे बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह, अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपी

Thu, 11 Mar 2021 05:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 11 Mar 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
UP: Former MP Dhananjay Singh who will live in Fatehgarh Central Jail, is accused in the Ajit Singh murder case
पूर्व सांसद धनंजय सिंह को कोर्ट में किया था समर्पण - फोटो : prayagraj
बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह को नैनी जेल प्रयागराज से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया है। गुरुवार को उन्हें नैनी जेल से फतेहगढ़ के लिए भेज दिया गया है। जनपद की सीमा पर फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल समेत कई थानों की पुलिस बाहुबली को सुरक्षा में लाने के लिए पहुंच गई है। इधर सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में भी फोर्स तैनात कर दिया गया है। बताया गया है कि शाम 5.30 बजे तक सेंट्रल जेल धनंजय सिंह के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


लखनऊ के चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड के मामले में पूर्व सांसद पर साजिश रचने का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद धनंजय ने एक पूर्व मामले में अपनी जमानत खारिज कराकर बीते शुक्रवार को प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जहां से उन्हें नैनी जेल में भेज दिया गया था।
विज्ञापन


मऊ के पूर्व उप ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की लखनऊ में हुई हत्या में धनंजय सिंह का नाम साजिशकर्ता के रूप में पुलिस ने शामिल किया है। इस मामले में उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भी दी गई थी, मगर उपस्थित न होने पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने उन पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया। इसके अगले ही दिन धनंजय सिंह प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट में एक पुराने मामले में हाजिर हो गए थे। प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट से पूर्व सांसद धनंजय सिंह 14 दिन के लिए सेंट्रल जेल नैनी भेज दिया गया था। बाहुबली पूर्व सांसद पर ढाई दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इसमें ज्यादातर लखनऊ के ही मामले हैं। हालांकि दस से अधिक मामलों में कोर्ट की ओर से फैसला भी आ चुका है, जिसमें उन्हें दोषमुक्त करार दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed