फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   UP: constable went home and took a picture of the father then her daughter's marriage broke

यूपी: फर्रूखाबाद में सिपाही ने घर जाकर खीेंची पिता की फोटो तो टूट गई बेटी की शादी, जानिए क्यों...

Thu, 04 Mar 2021 07:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 04 Mar 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
UP: constable went home and took a picture of the father then her daughter's marriage broke
सिपाही के फोटो खीेचने से टूट गई शादी - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पुलिस की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। यहां पुलिस के घर पहुंच कर पिता की फोटो खींचने से बेटी की शादी टूट गई। अब पिता ने एसपी के सामने पहुंचकर  इज्जत से जिंदगी जीने की गुहार लगाई है। जानिए क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन


फर्रुखाबाद में  70 वर्षीय बुजुर्ग चार मुकदमों में कोर्ट से बरी हो चुका है। 29 वर्ष से उस पर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है, इसके बावजूद पुलिस उसे अपराधी मानती है और टॉपटेन सूची में शामिल किए है। पुलिस ने घर जाकर बुजुर्ग की फोटो खींची तो उसकी बेटी का रिश्ता टूट गया है। गुरुवार को बुजुर्ग ने पुलिस के रिकार्ड में कोर्ट से बरी होने के प्रमाण लगाने और इज्जत की जिंदगी जीने देने की गुहार एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में लगाई है। 
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी रनवीर गुरुवार को एसपी कार्यालय में पहुंचे। एसपी अवकाश पर थे और एएसपी सीडीओ के विदाई समारोह में गए थे। रनवीर ने शिकायत प्रकोष्ठ के दरोगा को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें बताया कि दो फरवरी को बेटी को देखने के लिए अमृतपुर क्षेत्र का परिवार आया था।

इसी बीच थाने की पुलिस घर पर पहुंच गई। शातिर अपराधियों की सूची में लगाने के लिए सिपाही ने मोबाइल से रनवीर की फोटो खींच ली। इस पर बेटी को देखने आए परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। रनवीर ने बताया कि चार मुकदमों में वह कोर्ट से बरी हो चुके हैं। 1992 से किसी थाने में कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

70 वर्षीय रनवीर ने बताया कि वह चलने फिरने में लाचार है, दांत गिर गए हैं। उन्होंने पुलिस रिकार्ड में दोषमुक्त के प्रपत्र दर्ज कर शातिर अपराधियों की सूची से नाम हटवाने की गुहार लगाई है। शिकायत प्रकोष्ठ के दरोगा ने रनवीर को शुक्रवार को आने की सलाह देकर लौटा दिया। एसओ कमालगंज अजय नारायण सिंह ने बताया कि पुलिस रिकार्ड में रनवीर सक्रिय अपराधी है, इसलिए टॉपटेन बदमाशों की सूची में उसका नाम और फोटो दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed