{"_id":"6849c5c9ad23845c250b0955","slug":"up-board-meritorious-students-will-be-felicitated-today-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-125451-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : आज मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : आज मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा अभिनंदन
Wed, 11 Jun 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) 2024-25 के मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन समारोह कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को पूर्वाहन 11 बजे होगा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपटेन मेधावियों को 21-21 हजार रुपये व टैबलेट आदि दिए जाएंगे।
शासन के आदेश पर मेधावियों के अभिनंदन समारोह को लेकर बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैयारियां होती रहीं। मेधावी सम्मान समारोह कलक्ट्रेट सभागार में करने का निर्णय लिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 11 बजे अभिनंदन समारोह शुरू होगा।
मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुकेश राजपूत को बुलाया गया है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपटेन मेधावियों को 21-21 हजार की प्रतीकात्मक चेक, टैबलेट, मेडल व प्रमाण पत्र जिलाधिकारी की मौजूदगी में दिया जाएगा। टॉपटेन मेधावियों को सूचित कर दिया गया है। अगर मेधावी किसी कारण से जिले में नहीं है तो उनके परिजन का अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
अमर उजाला फाउंडेशन मेधावियों को देगा मेडल व प्रमाण पत्र
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भी यूपी बोर्ड 2024-25 परीक्षा के मेधावी टॉप टेन विद्यार्थियों का अभिनंदन किया जाएगा। मेधावियों को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि के हाथों मेडल व प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -
हाईस्कूल के टॉपटेन विद्यार्थी
भव्या पटेल, चाहत सक्सेना, सृष्टि, निहारिका वर्मा, शिवांगी सक्सेना, दीपांशु, आराध्या राठौर, प्रशांत राजपूत, नागेंद्र सिंह व प्रशांत सिंह।
-- -- -- -- -- -- --
इंटरमीडिएट के टॉपटेन विद्यार्थी
अर्पित कुमार, वानी कटियार, शिखा, सचिन गुप्ता, रमन, कशिश अवस्थी, रिया राजपूत, मोहम्मद फजल, रिशांत कटियार व संजना कुमारी।