फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   UP Board Exam: Provisional list of 65 centres released

यूपी बोर्ड परीक्षा : 65 केंद्रों की अनंतिम सूची जारी

Mon, 01 Dec 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 01 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: Provisional list of 65 centres released
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। जिले के 65 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रधानाचार्य व अभिभावक चार दिसंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष 12 केंद्र कम कर दिए गए हैं। इसके साथ ही चार सेंटर भी नए बनाए गए हैं। 11 दिसंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक को आने वाली आपत्तियों को अग्रसारित करने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के चलते माध्यमिक शिक्षा विभाग ने डीएम की स्वीकृति के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को केंद्रों की सूची भेजी थी।
विज्ञापन

परिषद ने अनंतिम सूची जारी कर दी है। इसमें 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय विद्यालय छह, एडेड माध्यमिक विद्यालय 49 और निजी माध्यमिक विद्यालय 10 शामिल हैं। पिछले वर्ष 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार 12 केंद्र घटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हरौर, मां राजवती इंटर कॉलेज ग्रासपुर कंपिल व अभिषेक स्मारक इंटर कॉलेज गैसिंगपुर समेत चार नए सेंटर बनाए गए हैं। इसके साथ ही पिछली बार के परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल तीन केंद्रों को हटाया गया है।

चार दिसंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चार दिसंबर तक लोग आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। हाईस्कूल व इंटर में 43 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed