फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   UP Board: 60 students applied in two schools

यूपी बोर्ड : 60 विद्यार्थियों ने दो विद्यालयों में किया आवेदन

Wed, 25 Dec 2024 07:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 25 Dec 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
UP Board: 60 students applied in two schools
फर्रुखाबाद। आधुनिकीकरण के बावजूद माध्यमिक विद्यालयों में अमानक प्रवेश करना बंद नहीं हो रहा है। वर्ष 2024-25 शैक्षिक सत्र में जनपद के 60 विद्यार्थियों ने दो-दो विद्यालयों से आवेदन फार्म भर दिया, जिन्हें प्रधानाचार्यों ने स्वीकृत भी कर लिया। परिषद सचिव की क्रास चेकिंग में यह मामला पकड़ा गया।
विज्ञापन


जनपद के 271 माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2024-25 में हाईस्कूल में 24405 व इंटरमीडिएट में 23232 बच्चों ने आवेदन किए थे। परिषद स्तर पर जब आवेदन पत्रों की जांच की गई तो 60 विद्यार्थी ऐसे पाए गए, जिन्होंने दो विद्यालयों से आवेदन कर दिए। इस पर उप सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर कहा कि निम्न विद्यालयों में एक ही परीक्षार्थी द्वारा दो विद्यालयों से ऑनलाइन आवेदन किया गया, जो गलत है।
विज्ञापन

परिषद के स्पष्ट निर्देश हैं कि एक छात्र दो जगह से ऑनलाइन आवेदन न कर सके। इसके बावजूद 60 परीक्षार्थियों ने दो जगह से आवेदन कर दिया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से स्वयं परिषद कार्यालय उपस्थित होकर आख्या देने के निर्देश दिए हैं। दो विद्यालयों में प्रवेश लिए छात्र-छात्राओं की सूची भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि परिषद सचिव को जांच के दौरान जनपद में 60 बच्चे ऐसे मिले, जिन्होंने दो जगह से आवेदन कर दिया। इनमें से एक विद्यालय से विद्यार्थी का आवेदन निरस्त किया जाएगा। जिस विद्यालय में विधिवत तरीके से विद्यार्थी का आवेदन होगा, उसी में उसका प्रवेश रहेगा। दूसरे विद्यालय से नाम काट दिया जाएगा।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed