{"_id":"603cee1ec4285671ca332d91","slug":"up-arms-factory-caught-behind-school-in-farrukhabad-four-people-including-iron-trader-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फर्रुखाबाद में स्कूल के पीछे पकड़ी शस्त्र फैक्टरी, लोहा व्यापारी समेत चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फर्रुखाबाद में स्कूल के पीछे पकड़ी शस्त्र फैक्टरी, लोहा व्यापारी समेत चार लोग गिरफ्तार
Mon, 01 Mar 2021 07:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 01 Mar 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में पुलिस ने रविवार शाम को गांव सिरसा के प्राथमिक स्कूल के पीछे शस्त्र फैक्टरी पकड़कर कासगंज के लोहा व्यापारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे 56 बने, अधबने तमंचे और शस्त्र बनाने का सामान बरामद किया गया है। फैक्टरी संचालक और उसका बेटा मौके से भाग निकला।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीमों ने कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिरसा के प्राथमिक स्कूल के पीछे छापा मारकर अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी। 29 बने और 27 अधबने तमंचे बरामद किए गए। मौके से सिरसा निवासी टिंकू कुमार शर्मा, मोनू शर्मा, गांव बिलसड़ी निवासी श्याम शंकर उर्फ नन्हेलाल, कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव थानागांव निवासी लोहा व्यापारी राजेश कुमार गुप्ता को पकड़ा गया।
फैक्टरी संचालक जयनेंद्र उर्फ जैना और उसका पुत्र राहुल उर्फ रामभजन भाग निकले। एसपी ने बताया कि तमंचे पंचायत चुनाव में बेचने की तैयारी थी। पांच हजार रुपये में तमंचा और दस हजार रुपये में देशी रायफल बेचते थे। तमंचे कहां और किस-किस को बेचे इसकी जांच कराई जा रही है।

एसपी ने दावा किया कि दोनों फरार आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। एसपी ने शस्त्र फैक्टरी पकड़ने वाली टीम को 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। प्रेसवार्ता में एएसपी अजय प्रताप, सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर, प्रशिक्षु सीओ विवेक कुमार, एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा, कंपिल एसओ जेपी यादव मौजूद रहे।
यह सामान हुआ बरामद
अवैध शस्त्र फैक्टरी से 29 बने व 27 अधबने तमंचे, एक पंखा, एक ड्रिल मशीन, तीन बांक मशीन, दो हथौड़ा, 23 रेती, दो लोहा काटने वाली आरी, 15 ब्लेड, 15 छेनी, चाप बनाने की आठ लकड़ी, चार चिमटा, दो प्लास, 13 ट्रिगर, तीन सांचे, 17 लोहे की राड आदि बरामद किए गए।

पांच टीमों ने की गिरफ्तारी
एसपी ने शस्त्र फैक्टरी पकड़ने के लिए एसओ कंपिल जेपी यादव, कायमंगज प्रभारी कोतवाल संतोष कुमार, एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा, शमसाबाद एसओ आरके रावत और प्रभारी सर्विलांस को लगाया था।
लोहा व्यापारी की पत्नी ने किया हंगामा
कासगंज जिले थानागांव के राजेश कुमार गुप्ता को भी पुलिस ने अवैध शस्त्र बनने के आरोप में पकड़ा है। उनकी दरियावगंज में लोहे के सामान बेचने की दुुकान है। रविवार को पुलिस ने राजेश को दुकान से पकड़ा था। सोमवार को राजेश की पत्नी संजना दरियावगंज के व्यापारियों के साथ कंपिल थाने पहुंची। पति की गिरफ्तारी को गलत बताकर हंगामा किया। संजना ने पुलिस पर दुकान की गोलक से पैसे निकालने का भी आरोप लगाया है।
किशोर को पकड़ने का भी आरोप
सिरसा की पूजा गांव की महिलाओं के साथ सोमवार को कंपिल थाने में पहुंची। उसने आरोप लगाया कि पुलिस खेत में काम करते समय उसके नाबालिग भाई को पकड़ लाई है। बहन फूट फूटकर रोने लगी। कंपिल थानाध्यक्ष जेपी यादव ने कहा कि किसी किशोर को पकड़ा नहीं गया है।