{"_id":"80c62209a746a454fcdad1ab01630eb5","slug":"up-and-pretty-miss-india-contest-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस यूपी व प्रिटी इंडिया कंपटीशन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस यूपी व प्रिटी इंडिया कंपटीशन आज
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति की ब्यूटी विद ब्रेन प्रतियोगिताआें में मिस
विज्ञापन
प्रिटी इंडिया व मिस यूपी का ताज पहनने के लिए फिजियोथेरेपिस्ट व इंजीनियर
भी कैट वाक करेंगी। मिस यूपी की दौड़ में इस दफा 25 सुंदरियंा शामिल
हाेंगी। प्रतिभागियों को चार राउंड पार करने हाेंगे। सबसे अहम राउंड
क्वेश्चन राउंड होगा। सोमवार को होने वाले इस कंपटीशन के लिए तैयारियां
अंतिम चरण में हैं।
शहर के सरस्वती भवन में सोमवार को होने वाली प्रतियोगिता में मिस प्रिटी इंडिया के लिए 6 सुंदरियों ने पंजीयन कराया है। इनमें से इलाहाबाद की कनक उपाध्याय बीटेक की पढ़ाई कर रही हैं। आगरा की डा. प्रिया सिंह फिजियोथेरेपिस्ट हैं। कनु पाराशर इंजीनियर हैं। इनके अलावा जयपुर की अर्चना, मुंबई की सिम्मी, देहली की संजना व रु खसाना एमबीए व मॉडलिंग से जुड़ी हैं।
मिस यूपी के खिताब के लिए कानपुर, लखनऊ, बरेली, रामपुर, आगरा, गाजियाबाद व गोरखपुर की सुंदरियां रैंप पर जलवे बिखेरेंगी। मिस यूपी के ताज के लिए अक्षुणा, अंशिका, देवांशी, हुमेरा, ज्योति, कविता, कीर्ति, कुबेरा, मोनिका, निहारिका, निकिता, पूजा, पूर्वी, प्रत्यक्षा, प्रिया, रेखा, रेनुका, रिया, रितू, रुचि, शशि, शुभांगी, सोनाली व जारा भिड़ेंगी।
इनके अलावा मिस व मिस्टर फर्रु खाबाद के लिए भी युवक-युवतियां भी रैंप पर उतरेंगी। आयोजन समिति के चेयरमैन संदीप शर्मा ने बताया कि कैटवाक में जींस राउंड, काकटेल राउंड, हाफ पेंट राउंड व गाउन राउंड हाेंगे। अंतिम राउंड सवाल-जवाब का रहेगा। स्कोरिंग के बाद ताज की घोषणा होगी। निर्णायक मंडल में विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। जिले में मिस यूपी का तीसरा व मिस प्रिटी इंडिया का यह दूसरा आयोजन है। जिले की हस्तियाें को आयोजन में सम्मानित भी किया जाएगा।