{"_id":"6709876c37840d91ff0feb94","slug":"unopposed-election-of-11-operators-in-sugar-mill-fixed-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-116551-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चीनी मिल में 11 संचालकों का निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चीनी मिल में 11 संचालकों का निर्विरोध निर्वाचन तय
विज्ञापन
कायमगंज। सहकारी चीनी मिल समिति के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में भाजपा के 11 संचालक पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विरोधी गुट के किसी भी दल से कोई आसपास नजर नहीं आया। पूरे चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा। भाजपा ने उपसभापति के नाम की घोषणा कर दी।
शुक्रवार को चीनी मिल समिति में 11 सदस्यीय प्रबंध कमेटी के लिए 11 सदस्यों ने ही अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यह प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी बनाए गए एसडीएम रवींद्र कुमार के समक्ष हुई।
इन संचालकों में सावन कुमार उर्फ जय गंगवार, अच्युत कुमार, ओमकार सिंह, सुमनलता, रामकिशोर, श्रीकृष्ण, शीलेश कुमार तिवारी, रोहित, सुरेश, सुदामा देवी, रमा देवी हैं। सभी भाजपा कार्यकर्ता बताए गए हैं।
नामांकन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिला मंत्री/ चुनाव संयोजक अमरदीप दीक्षित, ब्लाक प्रमुख पति अरुण दुबे ने वहां पूरे समय मौजूद और व्यवस्था देखी। अन्य किसी दल का कोई नेता या कार्यकर्ता नजर नहीं आया। नामांकन स्थल पर प्रभारी निरीक्षक रामअवतार, इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार सिंह सहित भारी फोर्स तैनात रहा। एसडीएम/निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र जमा हुआ है।
विज्ञापन
जांच के बाद निर्विरोध होना तय है। 17 अक्तूबर को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
इसके बाद उप सभापति के पद के लिए चुनाव होगा। भाजपा के चुनाव संयोजक अमरदीप दीक्षित ने बताया कि भाजपा की ओर से उप सभापति पद के लिए सावन कुमार उर्फ जय गंगवार के नाम की घोषणा कर दी है।
इस दौरान डॉ. वीके गंगवार संजय गुप्ता, ओंकारेश्वर पाठक, देवेंद्र दुबे, वरुण गंगवार, अशोक वर्मा, मनोज तिवारी, चेतन तिवारी, संजय पाठक मौजूद रहे।र