{"_id":"648e043083f985a0c70019e4","slug":"unidentified-body-found-under-the-stairs-of-closed-model-shop-farrukhabad-news-c-12-1-291123-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बंद मॉडल शॉप की सीढि़यों के नीचे मिला अज्ञात शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बंद मॉडल शॉप की सीढि़यों के नीचे मिला अज्ञात शव
Sun, 18 Jun 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन के पास बंद पड़े मॉडल शॉप की सीढ़ी के नीचे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। बदबू आने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रस्सी से बांधकर शव को बाहर निकाला। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वह घुमंतू युवक बताया जाता है।
रेलवे स्टेशन से ठंडी सड़क की ओर बंद पड़ी मॉडल शॉप पर चढ़ने के लिए चबूतरा बना है। उसके लिए सीढि़यां बनाई गईं हैं। शनिवार दोपहर में कुछ राहगीरों को हवा चलने पर बदबू लगी। इस पर वह देखने गए। सीढि़यों के नीचे सड़ी अवस्था में करीब 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला।
पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार चौबे पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने शव को बाहर निकलवाने का प्रयास किया। मगर हाथ अकड़कर सीढि़यों में फंसने से नहीं निकाल सके। रस्सी से बांधकर शव को बाहर खींचकर निकाला गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। वह घुमंतू युवक लगता है। हो सकता है कि नशे में वहां लेट गया हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच सामने आ जाएगा।