फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Unhappy with the recovery of the woman in Farrukhabad, people surrounded the police station

फर्रुखाबाद में युवती की बरामदगी न होने से खफा लोगों ने कोतवाली घेरी

Mon, 12 Oct 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Unhappy with the recovery of the woman in Farrukhabad, people surrounded the police station
कायमगंज कोतवाली में पट्टिकाएं लिए खड़े ग्रामीण। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कायमगंज। एक माह पूर्व गई युवती के न मिलने से खफा परिवार के लोगों ने संघ नेता व अन्य लोगों के साथ सोमवार को कोतवाली घेर ली। परिवार ने मौन खड़े होकर प्रदर्शन किया। संघ नेता व पीड़ित परिवार ने कोतवाल से वार्ता कर गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम करने की मांग की। कोतवाल ने कानूनी सलाह लेने के बाद मुकदमा तरमीम करने का आश्वासन दिया है।
क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय युवती प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। 4 सितंबर को वह पड़ोस के गांव के एक युवक के साथ चली गई। पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। एक माह से अधिक बीतने के बाद भी युवती के न मिलने से आक्रोशित लोग सोमवार को संघ के खंड बौद्धिक प्रमुख नूतन चतुर्वेदी, तंबाकू व्यापारी सुभाष गुप्ता और करीब 24 ग्रामीणों के साथ हाथों में पट्टिकाएं लेकर कोतवाली पहुंचे। इन पट्टिकाओं पर योगी, मोदी जिंदाबाद, पुलिस प्रशासन होश में आओ के नारे लिखे थे। इन पट्टिकाओं को हाथ में लेकर सभी ने कोतवाली घेर कर मौन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर डा. विनय राय से वार्ता में संघ नेता व पीड़ित परिवार ने कहा युवती का अपहरण किया गया है। गांव में माहौल तनावपूर्ण है, इसलिए इस प्रकरण को पुलिस गंभीरता से लेकर काम करे। इस पर इंस्पेक्टर ने कहा लोकेशन के आधार पर दो बार पुलिस दिल्ली जा चुकी है। अब उसकी लोकेशन नहीं मिल रही है। युवती को ढूंढने के लिए सर्विलांस से लेकर कई टीमें काम कर रहीं हैं। उम्मीद है जल्द सफलता मिलेगी। काफी देर वार्ता के बाद पुलिस के आश्वासन पर सभी लोग वापस चले गए। इससे पहले सभी लोग तंबाकू व्यापारी के भट्ठे पर इकट्ठा हुए। यहां से तहसील पहुंचकर एसडीएम सुनील कुमार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed