फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Unhappy with the occupation of his land, a young man consumed poison and was admitted to hospital

Farrukhabad News: जमीन पर कब्जा होने से दुखी युवक ने खाया जहर, भर्ती कराया

Mon, 15 Sep 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 15 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Unhappy with the occupation of his land, a young man consumed poison and was admitted to hospital
फोटो-41, लोहिया अस्पताल में संजय की पत्नी से जानकारी लेते एसडीएम और सीओ सिटी। संवाद
फर्रुखाबाद। आईटीआई चौराहा स्थित एक जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगाकर सफाई कर्मचारी के पति ने जहर खा लिया। पत्नी ने एक जनप्रतिनिधि पर अवैध कब्जा करने और कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उधर, युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां से लोहिया अस्पताल लाया गया। एसडीएम सदर, सीओ सिटी और तहसीलदार पहुंचे।
कादरीगेट थाने के गांव मसेनी नगला निवासी संजय वाल्मीकि (45) का आईटीआई चौराहा निवासी अपने मामा श्रीकृष्ण वाल्मीकि से जमीन का विवाद चल रहा है। जमीन कब्जा मुक्त कराने को लेकर मारपीट भी हो चुकी है। हालांकि संजय कब्जा लेने में नाकाम रहा। कुछ दिनों से उसी जमीन पर एक तीन मंजिला मकान भी बनाया जाने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान एक जनप्रतिनिधि पर कब्जा करने और कराने का आरोप लगाते हुए संजय ने रविवार शाम को जहर खा लिया। वह अर्द्ध बेहोशी की हालत में घर पहुंचा तो सफाई कर्मी पत्नी संतोषी चीखने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी सूचना पर छोटे भाई अजय वाल्मीकि ने परिजनों के साथ भाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ ही देर में उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। मामले की जानकारी प्रशासनिक अफसरों को दी गई। एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, प्रभारी तहसीलदार सनी कनौजिया अस्पताल पहुंचे।

अधिकारियों ने पीड़ित का हालचाल जाना। वहां संतोषी ने बताया कि एक जनप्रतिनिधि की शह पर उनकी जमीन पर कब्जा हो रहा है। तीन मंजिला दुकान व मकान भी जमीन पर बनाया जा रहा है। उन्हीं की शह पर पति के मामा श्रीकृष्ण वाल्मीकि कब्जा किए हैं। जून में भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। वह गरीबी से जूझ रही हैं।
एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी जमीन पर ममेरे भाई जबरन कब्जा कर रहे हैं। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed