{"_id":"5fce57cf8ebc3ecfab0ff8e6","slug":"uncontrolled-tractor-overturns-owner-dies-under-pressure-farrukhabad-news-knp5985688105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से मालिक की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटने से मालिक की दबकर मौत
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे परवेंद्र के परिजन।
- फोटो : FARRUKHABAD
अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, मालिक की दबकर मौत
अमृतपुर। तेज रफ्तार ट्रैक्टर रविवार देर रात अनियंत्रित होकर ट्राली समेत खांदी में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर मालिक की दबने से मौत हो गई।
गांव भुवनपुर ताजपुर निवासी सुरेश चंद्र का 33 वर्षीय पुत्र परवेंद्र कुमार रविवार को अपनी ट्रैक्टर-ट्राली से आलू लेकर जलालाबाद गया था। देर रात वापस आते समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर राजपुर गांव के पास खांदी में पलट गया। परवेंद्र ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से परवेंद्र को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के परिजनों में भाई जितेंद्र, अरेंद्र, मोहित और बहन साधना है। परवेंद्र चार भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद मृतक की पत्नी बिटोली देवी और मां रो-रोकर बेहाल हो गईं। उसके दो पुत्र हिमांशु और नैतिक तथा एक बेटी गोल्डी है।