फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uncontrolled car crushed three, one died

Farrukhabad News: बेकाबू कार ने तीन को कुचला, एक की मौत

Thu, 26 Dec 2024 04:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car crushed three, one died
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शमसाबाद क्षेत्र के झन्नाखार पुलिया के पास बेकाबू कार ने बाइक व साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसमें साइकिल सवार की मौत हो गई। घायल बाइक सवार चचेरे भाइयों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पपड़ी मिलकिया निवासी नरेंद्र सिंह (60) फैजबाग से सब्जी लेकर साइकिल से घर जा रहे थे। वहीं हरदोई जनपद के दो युवक बाइक से शमसाबाद क्षेत्र के झन्नाखार की पुलिया के पास से गुजर रहे थे। तभी पीछे से आई बेकाबू कार ने बाइक व साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार हरदोई जनपद के थाना लोनार के मोधियालपुर गांव निवासी शिवम (18) पुत्र सत्यपाल व सुमित (22) पुत्र गुड्डा घायल हो गए। नरेंद्र की मौत हो गई। नरेंद्र की पत्नी गुड्डी देवी व बेटी शिवानी बेहाल हैं। सीमा विवाद के फेर में कायमगंज व शमसाबाद पुलिस उलझी रही। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि घटना शमसाबाद क्षेत्र की है।शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन




बेटे की शादी की खुशियों में लगा ग्रहण

कायमगंज।हादसे में मृत गांव पपड़ी मिलकिया नरेंद्र सिंह के बेटे आशीष की शादी 17 फरवरी को होनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं हैं। बेटे की शादी से पहले पिता की मौत से खुशियों को ग्रहण लग गया।परिवार की यह कहकर बुरी तरह बिलख रहीं थीं।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed