{"_id":"587917124f1c1bc156ba9e38","slug":"uncle-niece-10-years-imprisonment-in-the-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी से दुष्कर्म में चाचा को 10 साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजी से दुष्कर्म में चाचा को 10 साल की कैद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
court shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी चाचा को शुक्रवार को अपर जिला जज प्रथम प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने दोषी पाकर 10 साल की कैद और जुर्माने से दंडित किया है। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने 10 जुलाई 2013 को अपने घर पर 10 साल की भतीजी को किसी बहाने से बुलाया। उसके कमरे में आने पर दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ गलत काम करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर परिवार व गांव के लोग मौके पर आए और दरवाजा खुलवाया। डर के कारण लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
दो दिन बाद लड़की ने माता-पिता को हकीकत बताई। तब पिता ने अपने भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने दलीलें पेश की। सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी पाकर सजा और जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन