{"_id":"e912612cf49d1e753961813cf7ae3ebc","slug":"uncle-nephew-injured-by-being-hit-by-a-milk-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध वाहन की चपेट में आने से मामा-भांजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध वाहन की चपेट में आने से मामा-भांजा घायल
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई की शादी कार्ड बांटकर वापस लौटते समय बुधवार को सुबह दुग्ध वाहन की चपेट में आकर बाइक चालक मामा-भांजा घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें नर्सिंग होम ले गए। उधर, अन्य दुर्घटनाओं में दो लोग और घायल हो गए।
कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव कमालपुर के मनीष उर्फ कन्हैया सिंह भाई महावीर सिंह की शादी का कार्ड बांटने के लिए मैनपुरी रिश्तेदारी में गए थे बुधवार की सुबह मनीष अपने भांजे अनुज सिंह के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।
मोहम्मदाबाद के गांव करथिया स्थित एनएससी पब्लिक स्कूल के पास सामने से आ रही पिकअप दुग्ध वाहन की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद चालक दुग्ध वाहन छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें नर्सिंग होम ले गए। परिजनों ने बताया कि मनीष दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।
उसके भाई की शादी 4 मार्च को होने वाली है। एक अन्य घटना में थाना राजेपुर के गांव तेराखास के विपिन कुमार मंगलवार की रात सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए।
एक अन्य मामले में कसबा अमृतपुर के अंशू हादसे में जख्मी हो गया। परिवार के लोगों ने घायल का लोहिया अस्पताल में उपचार कराया।