{"_id":"56ec49b74f1c1b50248b53bf","slug":"uncle-killed-in-bike-dcm-collision-nephew-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-डीसीएम भिड़ंत में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-डीसीएम भिड़ंत में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज में बाइक और डीसीएम की भिड़ंत में चाचा और भजीता घायल हो गए। लोहिया अस्पताल लाते समय चाचा की मौत हो गई। भतीजे को भर्ती कर लिया गया। चाचा-भतीजा हेलमेट नहीं लगाए थे। वहीं अन्य सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए।
कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव नगला समई पिपरगांव निवासी अनिल यादव (40) पुत्र राधेश्याम हैंडपंप की बोरिंग का काम करते हैं। शुक्रवार को अनिल अपने भतीजे कुलदीप के साथ कमालगंज के गांव शेखपुर में होने वाली बोरिंग को देखने के लिए बाइक से गए थे। शाम को दोनों वापस घर लौट रहे थे। बघार नाला के पास सामने से आ रही डीसीएम की चपेट में आने से अनिल और उसका भतीजा घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर जा पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोहिया में डाक्टर ने अनिल को मृत घोषित कर दिया और कुलदीप को भर्ती कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग अस्पताल जा पहुंचे। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सरोज का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि अनिल के दो बेटियां और एक बेटा ब्रजेश है। घटना के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया। एक अन्य घटना में इसी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी राजकुमार बाइक से फतेहगढ़ गया था। दोपहर को वापस लौटते समय गांव नगला दाऊद के पास सामने से आ रहे टेंपो की चपेट में आकर राजकुमार घायल हो गया।
घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इसी थाने के गांव गांधीनगर भटपुरा निवासी किशनपाल साइकिल से बाजार कर वापस जा रहा था। इस दौरान एचएम कोल्ड के पास सामने से आ रहे टेंपो की चपेट में आकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गांव भोजपुर निवासी राजेश दोपहर पत्नी सुनैना के साथ साइकिल से कसबा बाजार करने के लिए आ रहे थे। शेखपुर रेलवे क्रासिंग के पास कार की चपेट में आकर दंपति घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।