फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uchakka ran away with two rings from the jeweler's shop

Farrukhabad News: सराफ की दुकान से दो अंगूठियां लेकर भागा उचक्का

Fri, 26 Apr 2024 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Uchakka ran away with two rings from the jeweler's shop
फर्रुखाबाद। एक सराफ की दुकान पर अंगूठी देखते वक्त अचानक उचक्का दो अंगूठियां लेकर भाग खड़ा हुआ। शोरगुल करके पीछा करने की कोशिश की, मगर उसका पता नहीं चल सका। कई सीसीटीवी कैमरों में वह भागता दिख रहा है। आगे भाग रहा उचक्का चोर-चोर का शोर मचाते हुए चंपत हो गया। पीड़ित सराफ ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला महावीरगंज द्वितीय निवासी संतोष बाबू वर्मा की मकान के बाहरी हिस्से में सराफ की दुकान है। बुधवार दोपहर वह दुकान पर बैठे थे। उसी समय एक युवक लेडीज अंगूठी देखने आया। काफी देर अंगूठी देखता रहा। फिर शाम को आने की बात कहकर चला गया। शाम को फिर से युवक अंगूठी देखने पहुंचा। वह अंगूठी देखता रहा और मौका पाते ही आठ ग्राम वजन की दो अंगूठी लेकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

दुकानदार पीछे से भागा, मगर वह तिवारी गली होकर निकल गया। पीड़ित संतोष चोर-चोर की आवाज लगा रहे थे। उचक्का भी आगे इशारा करके चोर-चोर कह रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान वह खाटूश्याम गली में घुसा, मगर बंद मिलने पर लौट आया। खतराना, शनिदेव मंदिर समेत कई स्थानों उचक्का सीसीटीवी फुटेज में जाता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर उचक्के की तलाश शुरू कर दी है। बताया कि जांच की जा रही है। शीघ्र ही उचक्के को पकड़ा जाएगा। पीड़ित संतोष बाबू ने कोतवाली में अज्ञात उचक्का के खिलाफ तहरीर दे दी है। अंगूठी की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed