{"_id":"583333024f1c1bb404b3a425","slug":"typhoid-including-15-prisoners-of-central-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल के कैदी समेत 15 को टाइफाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल जेल के कैदी समेत 15 को टाइफाइड
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
viral
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। खून की जांच में दो को मलेरिया और सेंट्रल जेल के एक कैदी समेत 15 को टाइफाइड की पुष्टि हुई है। लोहिया अस्पताल में सोमवार को 764 मरीजों ने पंजीकरण कराया। फिजीशियन डा. अशोक कुमार के कक्ष में मरीजों की काफी भीड़ जमा थी। यहां पर मरीज अपने को दिखाने के लिए आपस में धक्कामुक्की कर रहे थे। वही अन्य डाक्टर भी अपने अपने मरीजों को देख रहे थे।
सोमवार को बुखार से पीड़ित मरीजों के खून की जांचें कराई गईं। डेंगू की आशंका पर एक मरीज को जांच हुई। हालांकि इस मरीज को डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। वहीं 34 मरीजों को मलेरिया की आशंका पर जांच कराई गई। इनमें दो मरीजों को मलेरिया निकला।
इनमें शहर के लालदरवाजा निवासी राजा पुत्र फारूख अली, राजाका रामपुर जिला एटा निवासी पप्पू पुत्र नन्हेलाल शामिल हैं। इसके अलावा 34 मरीजों को टाइफाइड की जांच कराई गई। इसमें सेंट्रल जेल के कैदी संजीव उर्फ बबलू समेत 15 लोग शामिल हैं। सोमवार को दवा काउंटर पर भी दवा लेने के लिए मरीज मारामारी कर रहे थे। यहां पर मरीजों की लंबी लंबी लाइन लगी हुई थी।