फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two Witnesses Required for the Resolution of IGRS Complaints

Farrukhabad News: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में दो गवाह जरूरी

Thu, 04 Jun 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two Witnesses Required for the Resolution of IGRS Complaints
समीक्षा बैठक में शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली पर कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतपुर। ब्लॉक राजेपुर सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और पंचायतों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान निर्देश दिए गए कि शिकायतों के निस्तारण में मौके की जीपीएस युक्त फोटो और दो गवाहों के बयान अनिवार्य रूप से शामिल किए जाएं। ऐसा न होने पर निस्तारण को अमान्य माना जाएगा।
खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल ने सचिवों के साथ बैठक में कहा कि फैमिली आईडी और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों का निस्तारण मौके पर पहुंचकर किया जाए।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत अजीत पाठक ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र हर हाल में संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सामुदायिक शौचालय और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्रों को चालू कराने के लिए सभी सचिवों को नोटिस जारी किए गए हैं। बैठक में पंचायत सहायकों और सचिवों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे पंचायत घर में बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जीपीएस युक्त फोटो भेजने को भी कहा गया। बैठक में सचिव शिव सिंह, राजीव सुमन, वेद प्रकाश, नौशाद अहमद, अजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed