फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two villages lost electricity for three months

Farrukhabad News: तीन माह से दो गांव की बिजली गुल

Fri, 18 Oct 2024 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two villages lost electricity for three months
अमृतपुर। बाढ़ से प्रभावित गांवों के लोग तीन माह से बिजली की सप्लाई बंद होने से समस्या झेल रहे हैं। दीपावली नजदीक है और लोगों ने सप्लाई शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

गंगा व रामगंगा में बाढ़ आने से प्रभावित तीसराम की मड़ैया व बगला की मड़ैया की बिजली सप्लाई काट दी गई थी। अब बाढ़ का पानी समाप्त होने के बाद भी बिजली सप्लाई चालू नही हो सकी है।
विज्ञापन

गांव के छात्र बलाराम ने बताया कि तीन माह से अधिक समय से गांव की बिजली सप्लाई कटे हुए हो गए हैं। गांव बिजली न आने से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। जितेंद्र कुमार का कहना है कि गांव में बिजली न आने से रात में अंधेरे में कटनी पढ़ रही है। मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव में जाना पढ़ रहा है। रात में रोशनी के लिए मिट्टी का तेल भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन कुमार का कहना है कि बीएससी की पढ़ाई चल रही है। गांव की तीन माह से बिजली बंद चल रही है। पढ़ाई के साथ मोबाइल भी चार्ज नहीं हों पा रहा है। पड़ोसी गांव में बाढ़ के समय रात में सप्लाई चालू रही है। लेकिन हमारे गांव में चालू नही की गई है।

एसडीओ सुजीत कुमार गुप्ता ने बताया हैं कि बढ़ प्रभावित सभी गांव की बिजली सप्लाई चालू कर दी गई है। इस गांव की बिजली किस कारण चालू नहीं हो पाई हैं। जानकारी कर चालू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed