{"_id":"5c5b25b3bdec2211d240bde2","slug":"two-thousand-candidates-ran-the-race-only-190-passed-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, 190 ही पास हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, 190 ही पास हुए
Wed, 06 Feb 2019 11:51 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Wed, 06 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
देशसेवा के जज्बे के साथ नौकरी पाने की चाहत में बुुधवार को सात प्रदेशों से आए अभ्यर्थी छावनी के रमन स्टेडियम में पहुंचे। दो हजार अभ्यर्थियों ने बूंदाबांदी के बीच दौड़ लगाई। 190 ही दौड़ में पास हो पाए, उन्हें अगले राउंड में प्रवेश दिया गया।
फतेहगढ़ स्थित छावनी के रमन स्टेडियम में 114 पैदल वाहिनी (प्रादेशिक सेना) जाट के लिए 29 जनवरी से भर्ती चल रही है। बुधवार को धर्म शिक्षक, क्लर्क, ट्रेडमैन के लिए भर्ती थी। इसमें शामिल होने के लिए बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थी मंगलवार की रात को पहुंच गए।
दुकानों के बाहर टिन शेड में अभ्यर्थी रात को लेटे नजर आए। देर रात तेज गरज और चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई, इससे अभ्यर्थियों को दिक्कत उठानी पड़ी। भोर में सभी अभ्यर्थी बरगदिया घाट पर एकत्र हुए। उसके बाद उन्हें टुकड़ियों में दौड़ के लिए रमन स्टेडियम में भेजा गया। वहां बूंदाबांदी के बीच अभ्यर्थियों ने पूरे दम से दौड़ लगाई। भर्ती प्रक्रिया कर्नल टीजे अजित कुमार की देखरेख में हुई। इस दौरान हवलदार क्लर्क शिव प्रताप सिंह, नायक क्लर्क रंधीर सिंह, उपेंद्र सिंह, नायक नवनीत कुमार व तसब्बर आदि मौजूद रहे। दौड़ के बाद छावनी क्षेत्र से निकले अभ्यर्थी बूंदाबांदी से बचने को दुकानों के बाहर दुबके नजर आए। दोपहर को हल्की धूप निकलने से अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली।