{"_id":"7751241990887daa4ccd18b1c0367f48","slug":"two-thieves-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चोरों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो चोरों को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। पूर्व राष्ट्रपति के निर्माणाधीन भवन से कीमती सजावटी सामान चुराने वाले युवक और खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने रविवार को दबोच लिया। इनसे चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय जाकिर हुसैन के पैत्रक गांव पितौरा में उनके नवासे पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद भवन और संग्रहालय बनवा रहे हैं। यहां से मंगलवार को चोरों ने तांबे और पीतल के सजावटी सामान चोरी कर लिए थे। भवन के बाहर अगले दिन एक शोपीस का ढक्कन पड़ा मिलने पर चौकीदार मसरुद्दीन को जानकारी हुई थी। चौकीदार ने सलमान खुर्शीद के प्रतिनिधि उजैर अली खां को चोरी की जानकारी दी। उजैर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को कंपिल थानाक्षेत्र के गांव कटिया निवासी जावेद को बेरिया तिराहे के पास से हिरासत में लिया। इसकी निशानदेही पर नगर के रेलवे रोड पर स्थित बर्तन विक्रेता रजपालपुर निवासी सुभाष गुप्ता की दुकान से चोरी का सजावटी सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी यतेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक ने दो अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा किया है। इनकी तलाश की जा रही है। भवन से चुराया गया 80 प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है। जावेद और सुभाष का चालान कर दिया गया।