फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two teenage girls were raped and held in Delhi

दिल्ली में बंधक बनाकर दो किशोरियों से किया गया था दुष्कर्म

Sun, 01 Nov 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two teenage girls were raped and held in Delhi
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म होने की मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है। दोनों किशोरी ने आरोपियों पर दिल्ली में लेकर एक कमरे में दस दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पीड़िताओं के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमे में दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट की धाराओं की बढ़ोतरी कर दी गई है। दोनों फिलहाल जेल में ही हैं।
विज्ञापन

एक परिवार की 14 व 15 वर्षीय दो किशोरियों को दो युवक 18 अक्तूबर को अपने साथ ले गए थे। किशोरी के भाई ने गांव के सौरभ व जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव गेवर असदुल्लापुर निवासी शकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 28 अक्तूबर को पुलिस ने दोनों किशोरियों को मुक्त करा लिया। इसके बाद पुलिस ने 30 अक्तूबर को दोनों आरोपियों को गांव विराहिमपुर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा। दोनों किशोरियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसमें उनके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

मुकदमे के विवेचक रहीस खां ने किशोरियों के न्यायालय में बयान दर्ज करवाए। किशोरियों के मुताबिक, दोनों युवक दिल्ली में ही काम करते थे और किराए के कमरे में रहते थे। दिल्ली के उसी कमरे में उसको 10 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट व बंधक बनाने की धारा में बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed