{"_id":"5723a0d44f1c1b5e0ca917da","slug":"two-teachers-suspended-stopped-three-of-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिक्षक निलंबित, तीन का रोका वेतन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शिक्षक निलंबित, तीन का रोका वेतन
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
पप्पू की पहल से गांव के स्कूल अपग्रेड हुए
- फोटो : thebetterindia.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बीएसए संदीप चौधरी ने शुक्रवार को कायमगंज क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण मेें खामियां मिलने पर दो अध्यापकों को निलंबित कर तीन का वेतन रोक दिया। निरीक्षण में उन्हें कई विद्यालय समय से पहले बंद मिले तथा कुछ अध्यापकों के एडवांस में हस्ताक्षर पाए गए।
विज्ञापन
कायमगंज क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुर्जरपुर में निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रवीन पाल की महीने में 2-3 दिन ही आने की शिकायत की। 11.20 बजे विद्यालय बंद मिला। सूचना भिजवाकर बीएसए ने अध्यापकों को बुलाया तो 12.40 पर रजिस्टरों की जांच पड़ताल में प्रवीन पाल 23 अप्रैल से मेडिकल अवकाश पर मिले।
विज्ञापन
विद्यालय में उपस्थिति पंजिका के अलावा कोई भी अभिलेख नहीं मिला। 106 बच्चों में दो बच्चों की उपस्थिति के बारे में बताया गया। समय से पहले विद्यालय बंद करने के मामले में संचालक मनोज कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय गुर्जरपुर भी 11.20 बजे बंद मिला।
विज्ञापन
दोबारा शिक्षकों को बुलाने पर शिक्षक 12.40 बजे विद्यालय पहुंचे। यहां इंचार्ज प्रधानाध्यापक गौतम दुबे 25 अप्रैल से चिकित्सीय अवकाश पर थे। पुष्पेंद्र तोमर भी 28 अप्रैल तक आकस्मिक अवकाश पर थे। पड़ोसी विद्यालय नगला परी के शिक्षक रामप्रकाश विद्यालय का संचालन कर रहे थे।
एमडीएम पंजिका में 232 में मात्र 11 बच्चे मौजूद मिले। विद्यालय समय से पहले बंद करने के मामले में रामप्रताप को निलंबित कर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय मंदपुर में 86 में मात्र 2 बच्चे उपस्थित बताए गए। एमडीएम पंजिका पर छात्र संख्या नहीं चढ़ाई गई थी। 11.30 बजे विद्यालय पहुंचने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक बेचेलाल विद्यालय बंद कर घर जाने की तैयारी में थे। विद्यालय में कोई भी अभिलेख नहीं था।
प्राथमिक विद्यालय परी का नगला में इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेश बाबू ने उपस्थिति पंजिका पर 30 अप्रैल के हस्ताक्षर एडवांस में कर दिए थे। विद्यालय में 101 बच्चों में मात्र 20 बच्चे ही मौजूद मिले। जबकि एमडीएम पंजिका में 81 बच्चे दर्शाए गए थे। इसके चलते राजेश बाबू का वेतन रोक दिया गया।
बढ़पुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धुमरीवाला में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका नीलेश कुमारी उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर नदारद मिलीं। 43 में 14 बच्चे ही मौजूद थे। विद्यालय में स्वच्छा अभियान, गौरेैया दिवस, स्कूल चलो अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के अभिलेख नहीं मिले। एमडीएम पंजिका विद्यालय में नहीं मिली।