फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two teachers and one Shiksha Mitra for 24 students

Farrukhabad News: 24 छात्रों पर दो शिक्षक और एक शिक्षामित्र

Sun, 12 Apr 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 12 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two teachers and one Shiksha Mitra for 24 students
कंपिल। वाह रे शिक्षा विभाग। एक स्कूल में 24 छात्र पंजीकृत हैं। मगर उन्हें पढ़ाने के लिए एक प्रधानाध्यापक, एक शिक्षक और एक शिक्षामित्र है, जबकि दूसरे स्कूल में पंजीकृत छात्रों की संख्या 52 है, मगर वहां एक अध्यापक व एक शिक्षामित्र से काम चलाया जा रहा है। ऐसे हालात में बच्चों की शिक्षा के नाम पर खानापूरी की जा रही है। कायमगंज ब्लाक के स्कूलों में फिलहाल आधुनिक शिक्षा तो दूर सामान्य शिक्षा की उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग के बड़े अफसरों से सेटिंग करके शिक्षक मनमाने स्कूलों में अपनी तैनाती करवा लेते हैं। स्थिति यह है कि जिन स्कूलों में छात्र संख्या नहीं हैं, वहां मानक से अधिक शिक्षकों की तैनाती है और जहां छात्र संख्या हैं, वहां शिक्षामित्रों से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसा नहीं कि जिम्मेदार अधिकारी इससे वाकिफ न हो, मगर सब कुछ जानते हुए भी अनजान बनने से बच्चों का अहित हो रहा है। दो स्कूलों का शनिवार दो जायजा लेने पर स्कूलों का बेहद चौंकाने वाला सच सामने आ गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय रसीदपुर में शनिवार दोपहर करीब 11.57 बजे प्रधानाध्यापक अभिषेक शुक्ला बरामदे में बैठे विभागीय कार्य कर रहे थे। यहां 24 बच्चे पंजीकृत हैं। उपस्थित 10-12 बच्चों को शिक्षक पशुपति राजपूत पढ़ाते दिखे। वह बीच-बीच में शिक्षक प्रधानाध्यापक के कार्य में सहयोग करते दिखे। गांव के ही शिक्षामित्र अरविंद दुबे स्कूल में नहीं थे। शिक्षक ने बताया कि वह बाहर गए हैं। यहां 24 बच्चों का पंजीकरण है और 10-12 की उपस्थिति पर एक प्रधानाध्यापक, एक शिक्षक व एक शिक्षामित्र की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर सुबह 11.15 बजे प्राथमिक विद्यालय सोतेपुर में भोजनावकाश खत्म हो चुका था, मगर बच्चे खेल रहे थे। भोजनावकाश की जानकारी लेने पर एक बच्चे ने घंटा बजवाकर खत्म करवा दिया।
स्कूल में 30 बच्चे थे। बताया गया कि भोजन करने घर गए काफी बच्चे दोबारा नहीं लौटे। स्कूल में मौजूद महिला शिक्षामित्र कमलेश ने बताया कि करीब 52 बच्चे पंजीकृत हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय गंगवार आवश्यक कार्य से प्रधान से मिलने गए हैं।

बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि कम छात्र संख्या पर अधिक और अधिक छात्र संख्या वाले स्कूल में कम शिक्षक हैं, इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हो, तो वह शीघ्र ही संशोधन करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed