फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two students killed and seven injured in Farrukhabad coaching centre explosion

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण धमाका, दो छात्रों की मौत, सात घायल

Sun, 05 Oct 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 05 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two students killed and seven injured in Farrukhabad coaching centre explosion
फोटो-23,विस्फोट के बाद घटना स्थल पर जांच करते जिला​धिकारी आशुतोष द्विवेदी व एसपी आरती सिंह।संवा - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। शहर के सेंट्रल जेल चौराहे के पास सन लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी प्वाइंट कोचिंग के गेट पर शनिवार दोपहर तीन बजे हुए भीषण धमाके में दो छात्रों मौत हो गई।
विज्ञापन

विस्फोट इतना भीषण था घटनास्थल पर धुएं का गुबार छा गया। कोचिंग में पढ़ रहे सात छात्र-छात्राएं इसकी चपेट में आ गए। घटनास्थल पर आ रही बारूद की दुर्गंध अवैध पटाखा भंडारण की ओर इशारा कर रही है। वहीं अधिकारी कोचिंग सेंटर के गेट के पास बेसमेंट में बने सीवर टैंक में मीथेन के रिसाव को विस्फोट की वजह मान रहे हैं।
विज्ञापन


सन लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी प्वाइंट के दो मंजिला भवन में शनिवार दोपहर तीन बजे 50 से अधिक छात्र-छात्राएं कोचिंग पढ़ रहे थे। इसी दौरान गेट के पास भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इमारत की दीवारों का मलबा 50 मीटर दूर तक बिखर गया। वहीं धमाके के बाद कुछ ईंटें 200 मीटर तक दूर जा गिरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमाके के बाद पहुंची आईटीआई और सेंट्रल जेल चौकी पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस से घायलों को लोहिया व अन्य अस्पतालों में भेजा। एक छात्र आकाश कश्यप (22) का शव घटनास्थल से 50 मीटर दूर एक गड्ढे में मिला। धमाके से आकाश के चीथड़े उड़ गए थे।
वहीं दूसरे छात्र आकाश सक्सेना (24) का खून से लथपथ शव कोचिंग सेंटर के बाहर पड़ा मिला। माना जा रहा है कि दोनों छात्र विस्फोटक के आसपास ही थे और जो धमाका होने पर उछल कर दूर जा गिरे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी व एसपी आरती सिंह ने घायल छात्रों का हालचाल लिया।



धमक से एक किमी के दायरे में हिले मकान

घटना के बाद मौके पर धुएं का गुबार उठते देखा गया। विस्फोट की धमक से एक किलोमीटर के दायरे में स्थित मकान हिल गए। कोचिंग सेंटर में बने केबिन के शीशे और फर्नीचर ध्वस्त हो गए। कंकरीट से बनी स्लैब और दीवारों के टुकड़े, लोहे की जाली दूर तक बिखर गई। कोचिंग के बाहर खड़ीं बाइकें, साइकिलें काफी दूर जा गिरीं।



मीथेन गैस के रिसाव से विस्फोट की आशंका

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिक जांच में धमाका बेसमेंट में बने सीवर टैंक में बनी मीथेन गैस के रिसाव से हुआ प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट मामले की गंभीरता से जांच कर रहे है। धमाके के अन्य बिंदुओं पर भी जांच हो रही है।



तीन सदस्यीय कमेटी गठित

कोचिंग के गेट पर विस्फोट के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं कन्नौज की विधि विज्ञान प्रयोगशाला की एक टीम घटनास्थल से साक्ष्य संकलित करने के लिए मौके पर जाएगी। एसपी आरती सिंह ने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है।

सांसद के गांव के चाचा ने खरीदा था भवन
फर्रुखाबाद। विस्फोट की प्रकृति और तीव्रता को लेकर हर तरफ चर्चा का माहौल गर्म है। वहीं, इमारत के प्रयोग के बारे में भी पुलिस छानबीन करती रही। इस बीच सांसद मुकेश राजपूत ने बताया कि दो-तीन महीने पहले ही उनके गांव के एक चाचा ने इमारत को खरीदा था।

इसमें कोचिंग चलाने के लिए योगेश पाल और रविंद्र शर्मा को किराये पर दे दिया था। चाचा इस वक्त गांव में ही हैं। इस इमारत में पहले अस्पताल संचालित था। चर्चा है कि अस्पताल में रखी एक्सपायर्ड दवाएं सेफ्टी टैंक में डालने से भी विस्फोट हो सकता है। हो सकता है कि दवा डालने से केमिकल रिएक्शन हुआ हो, गैस बन गई हो और विस्फोट हो गया हो। (संवाद)

फोटो-23,विस्फोट के बाद घटना स्थल पर जांच करते जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व एसपी आरती सिंह।संवा

फोटो-23,विस्फोट के बाद घटना स्थल पर जांच करते जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व एसपी आरती सिंह।संवा- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed