फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two students arrested and challaned for fighting outside the university

Farrukhabad News: विश्वविद्यालय के बाहर मारपीट में दो छात्र गिरफ्तार, चालान

Fri, 18 Jul 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 18 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two students arrested and challaned for fighting outside the university
कमालगंज। विश्वविद्यालय के बाहर मारपीट में दो छात्रों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया।
विज्ञापन

जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के मलिकपुर निवासी मोहम्मद रेहान खां ने फतेहगढ़ के याकूतगंज के आकाश कटियार व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा कि वह भोजपुर बघार स्थित विश्वविद्यालय में बीएससी पंचम सेमेस्टर का छात्र है। कुछ दिन पूर्व विद्यालय में आकाश से उसकी कहासुनी हो गई थी। आकाश बीएससी तृतीय सेमेस्टर का छात्र है।

मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वह विद्यालय में फोटो खींच रहा था। तभी आकाश आया और गाली- गलौज करने लगा। इसके बाद वह क्लास में चला गया। छुट्टी होने पर वह विद्यालय से बाहर आया तो रो पर आकाश अपने साथियों के साथ खड़ा मिला। उसने रोका और गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। इससे उसकी ड्रेस फट गई। मामले में पुलिस ने रेहान व आकाश कटियार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार शाम दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed