फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two son not participate marriage, mother dead.

शादी में दो बेटों के शामिल न होने के गम में मां ने तजे प्राण

Wed, 02 Mar 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Wed, 02 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two son not participate marriage, mother dead.
छोटे बेटे की शादी में दो बेटों के शामिल न होने का गम मां सहन नहीं कर सकी। इस वियोग में मां की ह्रदयगति रुक गई और उसकी सांसें हमेशा-हमेशा के लिए थम गईं। एक तरफ बहू की डोली आई तो दूसरी तरफ सास की अर्थी श्मशान घाट के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी रामलडै़ते बाथम के सात पुत्र हैं। इनमें रामबरन सबसे छोटा है। रामलड़ैते के दो पुत्र सतीश कुमार और राजाराम परिवार में अनबन के कारण अलग मोहल्ला गढ़ी में रहते हैं। रामबरन की बारात बुधवार को कलान के गांव रिषियाबाद जानी थी। मंगलवार को रामबरन का तिलक समारोह था।
विज्ञापन


इस समारोह में मोहल्ला गढ़ी में रहने वाले उसके दोनों भाई शामिल नहीं हुए। बेटों के शामिल न होने से मां रामबेटी सुबह से ही गुमसुम थी। शाम को तिलक समारोह की दावत चल रही थी। लोग डीजे की धुनों पर नाच रहे थे। इसी दौरान रामबेटी को दिल का दौरा पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उन्हें लेकर एक निजी चिकित्सालय पहुंचे, जहां डॉक्टर ने रामबेटी को मृत घोषित कर दिया। मां की मौत की खबर सुनते ही खुशियों भरे घर में कोहराम मच गया। बारात की तैयारी में जुटे रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मंगलवार रात तीन बजे रामबरन को दूल्हा बनाकर विवाह के लिए रवाना किया।


देर रात ही विवाह की रस्में आनन-फानन में पूरी कर बुधवार सुबह करीब 9 बजे रामबरन अपनी दुल्हन को विदा कर घर लाया। सास के शव को देख बहू भी रोने लगी। बहू के घर आने के बाद परिजनों ने सास रामबेटी की अर्थी को अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया। परिजनों का कहना है कि सतीश और राजाराम के रामबरन की शादी में शामिल न होने के गम में रामबेटी को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed