{"_id":"5df4e1c28ebc3e87ef0a7f68","slug":"two-schools-running-under-tin-shed-farrukhabad-news-knp532076757","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीन शेड के नीचे चल रहे दो विद्यालय, बैठने तक को जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीन शेड के नीचे चल रहे दो विद्यालय, बैठने तक को जगह नहीं
विज्ञापन
टीन शेड के नीचे चलता कन्या व बालक प्राथमिक विद्यालय तलैया फजल इमाम।
- फोटो : FARRUKHABAD
शहर क्षेत्र के मोहल्ला तलैया फजल इमाम में किराये के भवन में चल रहे प्राथमिक विद्यालय की स्थिति बदहाल है। टिन शेड के नीचे दो विद्यालय एक साथ चल रहे हैं। इसमें बच्चों को बैठने के लिए फर्नीचर तो दूर पक्की फर्श भी नहीं है। स्कूल में न कोई शौचालय है और न पीने के पानी का इंतजाम है। एमडीएम खाने के बाद विद्यार्थी अपने घर पानी पीने जाते हैं। बारिश होने पर नाली का पानी विद्यालय परिसर में भर जाता है।
मोहल्ला तलैया फजल इमाम में कन्या व बालक प्राथमिक विद्यालय किराए के भवन पर चल रहे हैं। भवन गिरने के बाद टिन शेड डलवा दिया गया। कन्या प्राथमिक विद्यालय में 34 और बालक प्राथमिक विद्यालय में 41 बच्चे पंजीकृत हैं। कच्ची जमीन पर चटाई डाल कर दोनों विद्यालयों के बच्चों को बैठाया जाता है।
स्कूल में एक टूटा कमरा है जिसका प्रयोग एमडीएम का सामान रखने में किया जाता है। यहां बच्चे बैठकर पढ़ते हैं, वहीं कुछ दूर टिन शेड के नीचे खाना बनाया जाता है। विद्यालय में न तो शौचालय है और न पीने के पानी के लिए कोई हैंडपंप लगा है। एमडीएम खाने के बाद बच्चे पानी पीने को घर जाते हैं। विद्यालय गेट के पास नाली है, जिसकी सफाई तक नहीं होती है।
विज्ञापन
इससे बच्चों में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। गुरुवार रात बारिश होने से स्कूल जाने वाले रास्ते और परिसर में नाली का पानी भर गया था। इससे शुक्रवार को विद्यालय बंद रहा। शनिवार को शिक्षकों ने सफाई कराई, तब विद्यालय खोला। स्कूल में बैठने की व्यवस्था न होने से शनिवार को कुल 15 बच्चे आए थे।
कन्या प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक पुष्पा राजपूत और बालक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक दीप्ति चतुर्वेदी का कहना है कि बारिश होने पर विद्यालय परिसर में नाली का पानी भर जाता है। इससे विद्यालय को बंद करना पड़ता है।
क्या कहते जिम्मेदार
विद्यालय की स्थिति के संबंध में जानकारी नहीं है। सोमवार को विद्यालय का निरीक्षण करेंगे और वहां की स्थिति देखेंगे। विद्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट कराने को प्रस्ताव बनाकर बीएसए के पास भेजा जाएगा। -ललित मोहन पाल, प्रभारी नगर शिक्षा अधिकारी