फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two sanitation tunnel in Lohia Hospital

लोहिया अस्पताल में दो ऑटोमेटिक सैनिटाइज टनल लगे

Sat, 04 Jul 2020 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Two sanitation tunnel in Lohia Hospital
लोहिया अस्पताल में सैनिटाइजेशन टनल लगाते मिस्त्री। - फोटो : FARRUKHABAD
लोहिया अस्पताल में लगे दो सैनिटाइजेशन टनल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से लोहिया अस्पताल के डाक्टरों, कर्मियों और मरीजों को बचाने की मंशा से दो आटोमेटिक सैनिटाइजेशन टनल लगा दिए गए हैं। यह सेंसर प्रणाली से युक्त हैं। किसी भी व्यक्ति के पास पहुंचते ही मशीन चलेगी और उसे सैनिटाइज करके अपने आप बंद हो जाएगी। लुधियाना से आए कंपनी के इंजीनियरों ने शनिवार को काम को अंतिम रूप दिया।
डा. राममनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में आसपास जिलों के भी मरीज आते हैं। इससे संक्रमण का खतरा हर वक्त मंडराता है। इससे बचाव को जून के दूसरे सप्ताह में शासन को प्रस्ताव भेजकर पांच आटोमेटिक सैनिटाइजेशन टनल लगवाने की मांग की गई थी। स्वीकृति मिलते ही शुक्रवार देर रात लुधियाना की कंपनी के इंजीनियर मशीनें लेकर यहां पहुंच गए।
विज्ञापन

इंजीनियर हैप्पी, मनी और वीरेंद्र ने बताया कि एक मशीन इमरजेंसी और दूसरी ओपीडी के गेट पर लगाई गई है। ये मशीनें पूरी तरह स्वचालित हैं। इनके एंट्री प्वाइंट पर लगा सेंसर किसी भी व्यक्ति के प्रवेश करते ही मशीन को चालू कर देगा। व्यक्ति के बाहर निकलते ही मशीन बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीनें लगने से अब लोहिया अस्पताल में जाने वाला व्यक्ति संक्रमण नहीं फैला पाएगा। सैनिटाइज होने से वायरस खत्म हो जाएंगे। हालांकि शासन को इमरजेंसी, ओपीडी के अलावा ब्लड बैंक, आइसोलेेशन वार्ड समेत पांच टनल लगवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था।
महिला अस्पताल से बना रहेगा संक्रमण का खतरा
फर्रुखाबाद। लोहिया महिला अस्पताल में भी 24 घंटे गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं का आनाजाना रहता है। यहां भी आसपास जनपदों से भी महिलाएं और तीमारदार आते हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीज भी निकल चुके हैं। मगर यहां सैनिटाइजेशन टनल लगवाने का भी प्रस्ताव नहीं बनाया गया है।

तीमारदार दिन और रात में महिला अस्पताल की इमरजेंसी से प्रवेश करके पुरुष अस्पताल में भी घूमते हैं। इससे संक्रमण का खतरा रहेगा। महिला अस्पताल के सीएमएस डा. कैलाश दुल्हानी ने बताया कि उन्हें टनल लगवाने के प्रस्ताव का कोई निर्देश आता, तो वह अवश्य भेज देते। अभी तो गेट के पास सैनिटाइजर रखवा देते हैं, उसी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed