फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two robbers arrested, search for third, goods recovered

दो लुटेरा गिरफ्तार, तीसरे की तलाश, माल बरामद

Sun, 28 Mar 2021 09:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Two robbers arrested, search for third, goods recovered
फर्रुखाबाद। छगन नगला के पास दंपति से लूटपाट के बाद महिला को जंगल में खींचने वाले बदमाशों में बीए का एक छात्र भी शामिल था। पुलिस ने छात्र समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया है। उनके पास से लूट का माल और तमंचा बरामद किया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला ने बदमाशों की पहचान की है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव महलई निवासी शैलेश सिंह शुक्रवार को पत्नी रीता के साथ ससुराल गांव छगन नगला (भिड़ौर) जा रहे थे। नैनिया नगला के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपति से नगदी और मोबाइल लूट लिया था। शैलेश की पत्नी रीता को बदमाशों ने जंगल में घसीटने की कोशिश की। विरोध करने पर शैलेंद्र को पीटा था।
विज्ञापन

रीता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा और दरोगा प्रमोद कुमार ने ग्राम अमिलापुर निवासी बीए के छात्र सोनू यादव और प्रदीप यादव को पकड़ा। उनके पास से दंपति से लूटे गए 950 रुपये व मोबाइल बरामद किया गया। सोनू के पास 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने तीसरा करन उर्फ सीटू भी लूट में शामिल था। उसकी लोकेशन गंगा पार की है। उसे पकड़ने के लिए टीम लगी है। सोनू ने पुलिस को बताया कि राजा नगला के डिग्री कालेज में बीए का छात्र है। दोस्त प्रदीप के साथ टेंपो से गांव जा रहे थे। रास्ते में करन ने बाइक पर बैठा लिया और नैनिया नगला के पास लूटपाट की। प्रदीप बैलगाड़ी से बालू बेचने का काम करता हैै। रीता ने दोनों लुटेरों की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed