{"_id":"6368022cb15e267b904b8d6f","slug":"two-people-accused-in-youth-s-murder-farrukhabad-news-knp7269425154","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटके मिले युवक के शव के मामले में हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटके मिले युवक के शव के मामले में हत्या का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक के शव के मामले में पिता ने युवती के पिता व बहनोई पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
अमृतप़ुर थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरौर निवासी लखपत (21) फल की ठेली लगाता था। दो माह पहले लखपत एक युवती को लेकर चला गया था। उसी दिन शाम को कायमगंज में युवती के बहनोई ने दोनों को पकड़ लिया था। दोनों परिवारों में समझौता हो गया। युवक व युवती अपने घर चले गए थे। शनिवार शाम को लखपत खाना खा रहा था।
इसी दौरान मोबाइल पर कॉल आने पर लखपत खाना छोड़कर घर से चला गया। काफी देर तक लखपत नहीं आया तो पिता कुनेंद्र ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
पिता कुनेंद्र ने गांव के लोगों के साथ पुत्र की खोजबीन की। घर से एक किलोमीटर दूर पर उपेंद्र सिंह विक्रम के खेत में लगे अर्जुन के पेड़ पर लखपत का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कुनेंद्र ने युवती के पिता व बहनोई पर पुत्र की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।