{"_id":"68fa6d35583b4676db03d61a","slug":"two-parties-clashed-over-posting-a-transaction-on-social-media-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107721-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सोशल मीडिया पर लेन-देन का पोस्ट डालने पार दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सोशल मीडिया पर लेन-देन का पोस्ट डालने पार दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन
-पुलिस के सामने भी हुई मारपीट, दो शांतिभंग की कार्रवाई
-एसडीएम व सीओ ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहम्मदाबाद। रुपये के लेन-देन संबंधी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी मारपीट हुई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की। एक पक्ष ने पक्षपात का आरोप लगाया, तो एसडीएम सदर और सीओ ने दोनों पक्षों को थाने बुला लिया।
क्षेत्र के गांव इसेपुर में बुधवार रात रुपये के लेन-देन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट व लाठी डंडे चलने की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। दबंग पुलिस के सामने भी मारपीट करने लगे। इस पर पुलिस ने एक पक्ष के रामप्रताप और दूसरे के विष्णु को हिरासत में ले लिया।
बृहस्पतिवार को दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। एक पक्ष ने पुलिस पर पक्षपात कार्रवाई का आरोप लगाया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय, सीओ अजय वर्मा थाने पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाकर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
अफसरों ने कहा कि यदि आपसी समझौता नहीं हुआ, तो सख्त कार्रवाई करेंगे। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों गुटों में रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट हुई थी। पुलिस पर लगाए आरोप गलत हैं। दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखेंगे।