फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two parties clashed over land dispute, six injured

Farrukhabad News: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह घायल

Sat, 20 Sep 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 20 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed over land dispute, six injured
नवाबगंज। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें छह लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने तहरीर दी। मगर मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर बांगर सदाशिव और उनके गांव के कमलेश कुमार के बीच जमीन का विवाद कई दिनों से चल रहा है। शुक्रवार को जमीन के विवाद को लेकर सदाशिव व कमलेश कुमार के बीच कहासुनी होने लगी। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। ईंट-पत्थर भी चलाए गए, इससे भगदड़ मच गई। लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए।
मारपीट में सदाशिव, उनकी पत्नी गुड्डी देवी, पुत्र अरुण, पुत्रवधू प्रिया, मंजीत सिंह व उनकी पत्नी मोहिनी देवी घायल हो गए। सदाशिव ने गांव के ही कमलेश कुमार व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय ने बताया कि एक पक्ष से तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मारपीट में छह लोग घायल हुए हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed